Breaking News
July 19, 2026 3:44 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

कानपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: दक्षिण जोन के 8 वांछित अपराधियों पर ₹20-20 हजार का इना

अखिलेश शुक्ला (संजय)

कानपुर|कानपुर पुलिस कमिश्नरेट के दक्षिण जोन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि अपराध और अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं है। कानून व्यवस्था को सशक्त और अपराधियों पर नकेल कसने के अभियान में आज एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पुलिस ने 8 बेहद शातिर और वांछित अपराधियों की सूची जारी करते हुए इन सभी पर ₹20,000-₹20,000 के इनाम की घोषणा की है।

यह कार्यवाही न सिर्फ कानपुर पुलिस की सक्रियता और सजगता को दर्शाती है, बल्कि कानून के शासन की प्रभावशीलता का भी प्रमाण है। ये सभी आरोपी लंबे समय से फरार चल रहे थे और पुलिस को उनकी तलाश थी। इन पर लूट, ठगी, बलवा, धोखाधड़ी, धमकी, फर्जीवाड़ा और संगठित अपराध जैसे गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं।

इनाम घोषित अपराधियों में शामिल हैं:

1️⃣ रामप्रताप सिंह (थाना नौबस्ता)
2️⃣ राहुल सिंह (थाना नौबस्ता)
3️⃣ दीपक जान्हवी (किदवई नगर)
4️⃣ श्रीराम गुप्ता (थाना बारा देवी)
5️⃣ नारायण भदौरिया (गोविंदनगर)
6️⃣ अरुण मिश्रा (थाना नवाबगंज)
7️⃣ संजय उपाध्याय (थाना नवाबगंज)
8️⃣ अदित्यम सिंह (श्याम नगर, थाना चकेरी)

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जो भी व्यक्ति इन अपराधियों की सूचना देगा, उसे ₹20,000 का इनाम दिया जाएगा और उसका नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

डीसीपी दक्षिण का कहना है:
“कानपुर को अपराध मुक्त बनाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह इनाम घोषणा न केवल अपराधियों को चेतावनी है, बल्कि जनता को सुरक्षा का मजबूत संदेश भी है।”

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *