Breaking News
July 19, 2026 3:44 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

कालपी के जंगल में मिले दो अज्ञात शव, मचा हड़कंप ,पुलिस मामले की जांच में जुटी, नहीं हो पाई शिनाख्त

एक युवक का अधजला शव,तो दूसरे शव के पास पड़ीं थी कीटनाशक दवा ,दो से तीन दिन पुराने दोनों मृतकों के शव

आलम खान 
जालौन/कालपी।जनपद की कालपी कोतवाली क्षेत्र के जोल्हुपुर के घने जंगल में दो अज्ञात शव मिलने की खबर सुन हड़कंप मच गया। जंगल में शव पड़े होने की सूचना चरवाहों ने पुलिस को दी। दोनों शव अलग-अलग दो सौ मीटर की दूरी पर पड़े हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी है।

रविवार को जालौन जनपद की कालपी कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले जोल्हुपुर के घनें जंगल में दो अज्ञात शव मिलने की सूचना पर हड़कंप मच गया। एक शव अधजला था तो दूसरा शव दो सौ मीटर की दूरी पर पड़ा हुआ था जिसके पास कीटनाशक दवा पड़ी थी। दोनों शव दो से तीन दिन पुराने बताए जा रहे हैं। रविवार दोपहर चरवाहों की नजर शवों पर पड़ी तो उन लोगों ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी। शवों की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और आनन-फानन जंगल पहुंची। मौके पर सीओ अवधेश कुमार बाजपेई भी पहुंचे। कुछ ही देर में वहां फोरेंसिक टीम पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।

क्या बोले जिम्मेदार
जंगल में दो अज्ञात शव मिले हैं। फोरेंसिक टीम जांच-पड़ताल कर रही है। दोनों शवों को पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम को भेजा गया है। रिपोर्ट आने पर वैधानिक कार्यवाही होगी।साथ ही आसपास के थानों और पड़ोसी जनपदों को सूचना देकर शवों की पहचान कराने की कोशिश जारी है।
अवधेश कुमार बाजपेई
सीओ कालपी

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *