Breaking News
September 27, 2026 3:20 am
News
तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहरजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफलशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहींकाम अधूरा कागजों पर पूरा। काकोरी खंडविकास में विकास कार्य पर उठे सवाल।कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह

घने कोहरे में एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, आधा दर्जन से अधिक वाहन टकराए

संवाददाता/अमन दीक्षित 

उन्नाव।लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे पर गुरुवार सुबह घने कोहरे के कारण बड़ा सड़क हादसा हो गया। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 245 के पास बस, ट्रक और कई कारों सहित आधा दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकरा गए। हादसे के बाद एक्सप्रेसवे पर करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह के समय एक्सप्रेसवे पर घना कोहरा छाया हुआ था, जिससे दृश्यता बेहद कम हो गई थी। इसी दौरान आगे चल रहे एक वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रहे वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कुछ वाहनों के अगले हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे की सूचना मिलते ही यूपीडा की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सुचारू कराने का प्रयास किया गया। काफी मशक्कत के बाद जाम खुलवाया जा सका।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रथम दृष्टया हादसे का कारण घना कोहरा और तेज गति प्रतीत हो रहा है। लोगों से अपील की गई है कि कोहरे के दौरान वाहन धीमी गति से चलाएं और सुरक्षित दूरी बनाए रखें।

  • Related Posts

    तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशान

    स्वतंत्र हित  विजय सिंह  रायबरेली /शहर कोतवाली क्षेत्र के सुनहरी मस्जिद तिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशान है। विधवा सीमा पत्नी मरहूम मोहम्मद कदीर ने…

    टीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम

    स्वतंत्र हित  विजय सिंह  रायबरेली/ टीसीआई फाउंडेशन,की ओर से शनिवार को सूर्या होटल में सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गौशाला की ब्रांड एंबेसडर एवं टीवी अभिनेत्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *