Breaking News
September 4, 2026 6:20 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

बिना प्रमाण मेडिकल स्टोर सीज

अधिकारियो को देख कुछ मेडिकल संचालक सटर बंद कर हुये रफूचक्कर

आलम खान
फैसल खान

संवाद,कदौरा/जालौन,नशीली दवाओं की बिक्री की सूचना पर प्रशासन ने मेडिकल स्टोर्स और आवासों पर छापा मारा,लेकिन कुछ न मिलने के बावजूद एक मेडिकल स्टोर को सीज कर दिया गया इस कार्रवाई से अन्य मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया, और वे अपनी दुकानों के शटर गिराकर भाग खड़े हुए
शुक्रवार को ड्रग इंस्पेक्टर देवयानी दुबे,नायाब तहसीलदार तारा शुक्ला एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने राम जानकी मंदिर स्थित सुशील मेडिकल स्टोर पर छापा मारा
एक घंटे की गहन तलाशी के बावजूद वहां कुछ नहीं मिला इसके बाद टीम सुशील के आवास पर पहुंची और वहां भी जांच की,लेकिन कोई प्रतिबंधित दवा बरामद नहीं हुई
इसके बावजूद टीम ने बस स्टॉप स्थित सुशील के भाई मंटू की दुकान पर छापा मारा दो घंटे की तलाशी में वहां भी कुछ नहीं मिला जब मंटू से लाइसेंस मांगा गया, तो उन्होंने बताया कि लाइसेंस का नवीनीकरण कराने के लिए काफी पहले आवेदन किया जा चुका है,लेकिन विभाग ने अब तक इसे नवीनीकृत नहीं किया। इसके बावजूद प्रशासन ने दुकान को सीज कर दिया
छापेमारी के दौरान प्रशासन ने न केवल दुकान संचालकों को परेशान किया,बल्कि उनके परिवारों को भी नजरबंद कर दिया महिलाओं और बच्चों को कार्यवाही के दौरान अंदर रखा गया,न तो उन्हें किसी से फोन पर बात करने दी गई और न ही बाहर निकलने दिया गया।
इतना ही नहीं, छापेमारी के दौरान दवा लेने पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों की भी तलाशी ली गई इस कार्रवाई से मरीजों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा,और नगर में इस घटनाक्रम को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं

इस दौरान,ड्रग इंस्पेक्टर देवयानी दुबे का कहना है,नशीली दवा बेचने की सूचना पर मेडिकल स्टोर व आवास पर छापा मारा गया था, लेकिन कुछ नहीं मिला बस स्टॉप स्थित दुकान को लाइसेंस न होने के कारण सीज किया गया है, जिसे प्रपत्र दिखाने पर खोल दिया जाएगा

इस पूरी घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बिना किसी ठोस प्रमाण के मेडिकल स्टोर पर छापा मारना, परिवार को नजरबंद करना और मरीजों को परेशान करना न केवल अधिकारों का दुरुपयोग है, बल्कि इसे कानूनी रूप से भी अनुचित ठहराया जा सकता है मेडिकल स्टोर संचालकों का कहना है कि प्रशासन का यह रवैया उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने जैसा है
क्या प्रशासन को किसी ठोस सबूत के बिना इस तरह की कार्यवाही करने का अधिकार है? क्या बिना वैध कारण के किसी परिवार को नजरबंद करना उचित है? इन सवालों के जवाब जनता और मेडिकल संचालकों को प्रशासन से चाहिए

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *