Breaking News
June 5, 2026 11:22 pm
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

आईजी ने सोहरामऊ थाने का किया औचक निरीक्षण, महिला सुरक्षा व्यवस्था पर जताया संतोष

स्वतंत्र हित /संवाददाता 

उन्नाव। महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन (1090) के आईजी सुभाष चन्द्र दुबे ने शनिवार शाम सोहरामऊ थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने में संचालित मिशन शक्ति केंद्र का जायजा लिया और वहां तैनात महिला सिपाहियों से प्राप्त प्रार्थना पत्रों की जानकारी ली।

*_सीओ हसनगंज ने सैलूट किया लेकिन आईजी से अच्छे संबंध होने से आईजी ने हाथ मिलाया_*

आईजी दुबे ने मिशन शक्ति केंद्र में दर्ज दो प्रार्थना पत्रों से संबंधित पीड़िताओं से फोन पर वार्ता की। पीड़िताओं ने पुलिस द्वारा शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई और समयबद्ध निस्तारण की पुष्टि की। इस पर आईजी ने महिला सिपाहियों की सराहना करते हुए इसी प्रकार संवेदनशीलता और तत्परता बनाए रखने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात आईजी ने थाने के कार्यालय का निरीक्षण किया और दीवान से अभिलेखों का ब्योरा लिया। अभिलेखों के सुव्यवस्थित रखरखाव पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने थाने की कार्यप्रणाली की सराहना की। निरीक्षण के दौरान आईजी ने मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

नवागत थाना अध्यक्ष के कार्यभार संभालने के बाद सोहरामऊ थाने में वरिष्ठ अधिकारियों का लगातार निरीक्षण जारी है। इसी क्रम में सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी प्रेमचंद ने थाना सोहरामऊ पुलिस बल के साथ कस्बा क्षेत्र में पैदल गश्त की और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *