Breaking News
September 4, 2026 6:21 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

कोहरे की गिरफ्त में यूपी: 50 जिलों में रेड अलर्ट, 40 में शीतदिवस की चेतावनी

स्वतंत्र हित संवाददाता | लखनऊ

उत्तर प्रदेश में कड़ाके की ठंड के साथ घना कोहरा लोगों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। शुक्रवार को प्रदेश का लगभग पूरा इलाका कोहरे की चादर में लिपटा रहा। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 50 जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है, जबकि तराई और पूर्वी यूपी समेत करीब 40 जिलों में शीतदिवस की चेतावनी दी गई है। इससे दिन के तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार, रविवार से प्रदेश में दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे। इनके प्रभाव से दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है और कोहरे की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है।

दृश्यता शून्य तक पहुंची

शुक्रवार को वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर सहित दिल्ली और उत्तराखंड से सटे जिलों में घना कोहरा छाया रहा। पछुआ हवाओं के चलते ठंड और बढ़ गई। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में अधिकतम तापमान में तेज गिरावट दर्ज की गई।

सुबह के समय आगरा, बरेली, कुशीनगर और गोरखपुर में दृश्यता शून्य तक पहुंच गई। बहराइच में 20 मीटर, जबकि अलीगढ़ और फर्रुखाबाद में 30 मीटर तक दृश्यता सिमट गई।

इन जिलों में अत्यधिक घने कोहरे का रेड अलर्ट

कौशांबी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, मथुरा, हाथरस, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत।

इन जिलों में शीतदिवस की चेतावनी

प्रतापगढ़, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकरनगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल और बदायूं।

सावधानी की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से अनावश्यक यात्रा से बचने, वाहन चलाते समय धीमी गति और फॉग लाइट का प्रयोग करने, तथा ठंड से बचाव के पर्याप्त उपाय अपनाने की सलाह दी है। विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने को कहा गया है।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *