Breaking News
September 6, 2026 8:37 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

भाभी को कुल्हाड़ी से मारने वाला देवर चढ़ा पुलिस के निशाने पर 46 घंटे में पुलिस ने पकड़ा

रामपुरा थाना पुलिस को मिली बड़ी सफलता 

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

जालौन।भाभी का कत्ल करने वाला दुर्दात हत्यारा 46 घंटे में गिरफ्तार रामपुरा, जालौन। मकान के विवाद में भाभी का कत्ल करने वाले दुर्दात हत्यारे देवर को रामपुरा थाना पुलिस ने घटना के 46 घंटे में गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। ज्ञात हो कि रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम फतेहपुरा कला में मकान के कब्जे को लेकर चल रहे विवाद में शिवकुमार उर्फ शिववीर पुत्र रमाशंकर कोरी निवासी फतेहपुरा कला ने अपनी भाभी रामश्री पत्नी संतोष कोरी उम्र लगभग 45 वर्ष की 23 फरवरी को कुल्हाड़ी से काटकर उस समय हत्या कर दी जब वह शाम लगभग 6:30 बजे खेतों से पशुओं के लिए घास लेकर अपने गांव फतेहपुरा वापस लौट रही थी। उक्त घटना में मृतक के पुत्र कृष्णा ने चार लोगों के विरुद्ध रामपुरा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 22 / 2025 बीएनएस की धारा 103 (1) के तहत अभियोग पंजीकृत कराया था। कत्ल की उक्त वारदात के बाद से ही पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार द्वारा महिला के हत्यारे को गिरफ्तार करने के लिए रामपुरा पुलिस को लगातार निर्देशित किया जा रहा था। कल 15 फरवरी की शाम रामपुरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार को अपने मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कत्ल की उक्त वारदात का मुख्य आरोपी शिवकुमार उर्फ शिववीर रामपुरा रोड से कस्बा ऊमरी के विलौहां मोहल्ला की तरफ जाता हुआ दिखाई दिया है। रामपुरा थानाध्यक्ष ने यह जानकारी तत्काल क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ डॉ राम सिंह को दी। क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ के कुशल पर्यवेक्षण में रामपुरा थानाध्यक्ष संजीव कुमार कटियार, वरिष्ठ उप निरीक्षक सत्यपाल सिंह यादव, उप निरीक्षक रामकिशोर, उप निरीक्षक हर्षवर्धन त्रिपाठी, उप निरीक्षक आयुष गुप्ता, उप निरीक्षक अनूप कुमार , कांस्टेबल विकास कुमार, जावेद अख्तर चालक ने अलग-अलग टीम बनाकर हत्याभियुक्त को घेर कर कस्बा ऊमरी में विलौहां मोहल्ला की ओर जाने वाले रास्ते पर दबोच दिया। पूछताछ के दौरान हत्या में प्रयुक्त खून से सनी कुल्हाड़ी ऊमरी फतेहपुरा माइनर पुलिया के पास खड़ी अरहर के खेत में बरामद कर ली गई। रामपुरा पुलिस ने हत्याभियुक्त शिवकुमार के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही न्यायालय में पेश किया गया वहां से उसे जेल भेजा गया है।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *