Breaking News
September 3, 2026 11:29 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव में दुर्गा पूजन के दौरान बिजली कटौती से हाहाकार

विपिन दीक्षित 

उन्नाव । पठकपुर विद्युत विभाग की लचर कार्यप्रणाली के कारण नवरात्रों में चल रहे दुर्गा पूजन के समय अंधेरा छाया हुआ है। असोहा क्षेत्र के दरसवां विद्युत सब स्टेशन अंतर्गत आने वाले इलाकों में आए दिन बेवजह बिजली कटौती की जा रही है, खासकर दुर्गा जागरण के समय कटौती और भी ज्यादा हो रही है।

सरकार का दावा है कि धार्मिक अनुष्ठानों में बाधा न पहुंचे, इसके लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, लेकिन हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। रोस्टिंग और सिट डाउन के नाम पर बिजली कटौती की जा रही है, जिससे शाम को दुर्गा मंदिरों में होने वाली आरती भी प्रभावित हो रही है।

पठकपुर बिजली घर की आये दिन कटौती लगातार जारी है, विश्वास बैंक फीडर और पाठकपुर फीडर समेत अन्य फीडर में आये दिन कोई न कोई समस्या बनी रहती है। नरसिंहपुर फीडर पर बिजली की अनावश्यक कटौती के कारण पूजा करने वाले भक्तों में सरकार के प्रति नाराजगी देखी जा रही है।

निचले स्तर के कर्मचारी लोड अधिक होने और रोस्टिंग की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ लेते हैं। रात में पावर हाउस भगवान भरोसे रहता है और थोड़ी सी खराबी के कारण रात भर बिजली गुल रहती है। सरकार बिजली देने का दावा कर रही है, लेकिन कर्मचारी सरकार की छवि धूमिल करने में लगे हुए हैं। लंबे समय से जमे कर्मचारियों और अधिकारियों की खाओ-कमाओ नीति के कारण उपभोक्ताओं की समस्याओं को नजरअंदाज किया जा रहा है।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *