Breaking News
⚡ बड़ी खबर
कानपुर नगर निगम में हंगामा: भाजपा पार्षद ने की आत्महत्या की कोशिश●कानपुर में विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत●सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर NSUI कानपुर ग्रामीण ने किया नमन●आजम खान जेल से बाहर निकले ही थे कि ED ने हिरासत में ले लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई●कुटुम्ब परिवार ने धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश●<span class='secondary-title'>जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच</span>: यूपी समेत पांच राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती●पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल●बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था●कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया●निरंकुश ई रिक्शा चालक, बेखौफ वसूलीबाज़, मूकदर्शक पुलिस, परेशान सिर्फ जनता●

महिला की हत्या के मामले में चार के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज

आलम खान

विशाल अहमद काफ़ी

रामपुरा ,जालौन। पशुओं के लिए खेत से घास लेकर आ रही महिला की हत्या के मामले में मृतका के पुत्र द्वारा चार लोगों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया है ।
ज्ञात हो की गत बुधवार की शाम समय लगभग 6:30 बजे रामपुरा थाना अंतर्गत ग्राम फतेहपुरा कला में राम श्री पत्नी संतोष कुमार कोरी उम्र लगभग 45 वर्ष की घरेलू विवाद में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई थी। सूचना पाकर रामपुरा थाना पुलिस ने मृतका के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु उरई भेजा । मृतका के पुत्र कृष्णा ने रामपुरा थाने में अपने तीन चाचा व एक चाची के विरुद्ध हत्या किए जाने का अभियोग पंजीकृत कराया है ।
थाना अध्यक्ष रामपुरा संजीव कुमार कटियार ने बताया कि प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके वांछितों की तलाश की जा रही है ।
*पुलिस अधीक्षक ने घटना स्थल का निरीक्षण कर दिए सख्त कार्यवाही के निर्देश*
पुलिस अधीक्षक डॉ दुर्गेश कुमार ने फतेहपुर कला गांव में पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण कर क्षेत्राधिकारी माधौगढ़ डॉ रामसिंह,थानाध्यक्ष रामपुरा संजीव कुमार कटियार को अपराधियों को शीध्र पकड़ने व उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया

प्रशासनिक अधिकारियों ने भी घटनास्थल का किया निरीक्षण

रामपुरा थाना अंतर्गत फतेहपुरा कला में महिला रामश्री की हत्या के संदर्भ में उप जिलाधिकारी माधौगढ़ वीरेंद्र कुमार गुप्ता , तहसीलदार भुवनेंद्र कुमार ने रामपुरा थाना पुलिस के साथ ग्राम फतेहपुरा जाकर घटनास्थल का निरीक्षण किया व गांव में मौके पर मिले मृतका के तीनों बच्चों को सांत्वना देकर स्थानीय खाद्यान्न वितरक तथा ग्राम प्रधान को बच्चों के खान-पान व सुरक्षा के प्रति निर्देश दिए तथा गांव वालों से भी पीड़ित परिवार के बच्चों का ख्याल रखना को कहा।

  • Related Posts

    कानपुर नगर निगम में हंगामा: भाजपा पार्षद ने की आत्महत्या की कोशिश

    महापौर पर लगाए गंभीर आरोप स्वतंत्र हित /विपिन सागर  कानपुर, नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड में काम नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद…

    कानपुर में विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत

    स्वतंत्र हित /विपिन सागर  कानपुर, काकादेव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान चचेरे भाई और उसके परिवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *