Breaking News
July 22, 2026 6:08 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

दिहाड़ी मजदूर की करंट की चपेट में आने से मौत

बल्व को एक स्थान से दूसरे स्थान पर लगाने के दौरान लगा करंट

आलम खान

जालौन,कोंच। नगर में एक निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे दिहाड़ी मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। मजदूर की मौत की खबर सुन घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।मुहल्ला आजाद नगर कोंच में अब्दुल सलाम पुत्र नूर खान का मकान बन रहा है। मकान में छपाई का ठेका 27 वर्षीय सुरेंद्र पुत्र राजकुमार राठौर निवासी गोखले नगर लिए हुए था। मंगलवार की दोपहर करीब 1:30 बजे सुरेंद्र अपने साथी संदीप पुत्र दिनेश निवासी आजाद नगर के साथ घर में छपाई का काम कर रहा था। उस कमरे में रोशनी के लिए बिजली लाइन डालकर रोशनी की गयी थी। काम खत्म हो जाने के बाद सुरेंद्र बिजली लाइन हांथ से पकड़ कर हटा रहा था तभी वह करंट की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस कर अचेत हो गया। उसे एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अविवाहित था। कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *