Breaking News
September 5, 2026 8:09 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

मामूली विवाद ने पकड़ा तूल, पड़ोसियों ने दो युवकों पर किया हमला

घर में घुसकर कर मारपीट,दरबाजा तोड़ा
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
आलम खान
 जालौन ,उरई।शहर में मामूली विवाद ने तूल पकड़ा तो मामला मारपीट में बदल गया। पड़ोसियों ने दो युवकों पर निडर बेखौफ होकर घर में घुसकर हमला बोला और जमकर मारपीट की। पूरा मामला सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। पुलिस कार्रवाई करने की बात कह रही है।
उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड स्थित इंडियन बैंक तिराहे के पास स्थित एक मंदिर के निकट यह घटना हुई। दीपक तिवारी के दो बेटे कन्नू और मन्नू ने पड़ोसी आलोक उपाध्याय के परिवार पर हमला कर दिया।आस पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव किया
घटना की जड़ में आलोक उपाध्याय के बेटे के साथ कन्नू-मन्नू का विवाद था। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों भाइयों ने अपने परिजनों के साथ मिलकर आलोक के घर पर धावा बोल दिया। आक्रोशित युवकों ने न केवल घर का दरवाजा तोड़ा बल्कि जब आलोक ने विरोध किया तो उनके साथ मारपीट भी की। स्थिति को बिगड़ता देख आस-पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव किया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें बेखौफ गुंडागर्दी साफ देखी जा सकती है। पीड़ित पक्ष ने इस मामले की शिकायत पुलिस से की है। उरई कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। सत्यता के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *