Breaking News
October 19, 2026 8:30 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

पुलिस आयुक्त अखिल कुमार ने डीसीपी दक्षिण के साथ किदवई नगर  क्षेत्र का भ्रमण किया गया

अनिल कुमार वर्मा
कानपुर।थाना किदवई नगर क्षेत्रान्तर्गत कंजड़नपुरवा इलाके में मादक पदार्थों की खरीद-फरोख्त की सूचनाओं को गम्भीरता से लेते हुए मंगलवार को पुलिस आयुक्त अखिल कुमार द्वारा डीसीपी दक्षिण,एडीसीपी दक्षिण,एसीपी बाबूपुरवा व थाना प्रभारी किदवई नगर के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया गया। भ्रमण के दौरान स्थानीय परिवारों से संवाद स्थापित कर मादक पदार्थों के दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दी गई तथा लोगों से अपील की गई कि मादक पदार्थों की अवैध बिक्री को रोकने में पुलिस का सहयोग करें। पुलिस आयुक्त ने कहा कि ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों की सूचना तत्काल पुलिस को दें और सामाजिक स्तर पर भी समझा-बुझाकर इस कार्य को न करने हेतु प्रेरित करें। इस अवसर पर ऑपरेशन हौंसला के बारे में भी अवगत कराया गया और लोगों से आह्वान किया गया कि अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का लाभ उठाएं। पुलिस आयुक्त द्वारा छोटे बच्चों से भी संवाद किया गया उनकी स्कूली पढ़ाई व दिनचर्या के बारे में जानकारी कर टॉफी वितरित की गयी। वही बच्चे पुलिस आयुक्त को अपने बीच पाकर बहुत खुश हुए और बोले हम भी बड़े होकर आप की तरह पुलिस अधिकारी बनना चाहते हैं। पुलिस आयुक्त द्वारा पुलिस उपायुक्त दक्षिण को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री पर प्रभावी रोकथाम हेतु ठोस कार्य योजना बनाकर सख्त व त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *