Breaking News
October 17, 2026 6:32 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

गर्भवती पत्नी की हत्या के आरोपी संदीप पर बंथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मकान की कुर्की

रजत पाण्डेय 

स्वतंत्र हित

लखनऊ,बंथरा। सरोजनीनगर के बंथरा थाना क्षेत्र में गर्भवती पत्नी की संदिग्ध मौत के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी संदीप पर पुलिस ने आखिरकार कड़ा रुख अपनाया। न्यायालय के आदेश पर रविवार को बंथरा पुलिस ने आरोपी संदीप के घर की कुर्की की कार्रवाई की और वहां का सामान जब्त कर लिया। यह कदम पुलिस के लिए एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित हुआ है, जिससे आरोपी की गिरफ्तारी की दिशा में तेजी आ सकती है। मृतका के पिता कालिका प्रसाद, निवासी रमपुरवा भटौली (थाना कासिमपुर बेहंदर, जनपद हरदोई) ने अपनी बेटी की संदिग्ध मौत के बाद दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि उनकी बेटी की हत्या उसके पति संदीप, देवर कुलदीप, उत्कर्ष, और सास-ससुर सीमा रानी व रामप्रकाश ने मिलकर की। इनमें से कुलदीप, उत्कर्ष और सास-ससुर पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपी संदीप पिछले चार महीने से फरार था।

कई बार जारी हुए वारंट, लेकिन आरोपी संदीप रहा फरार

पुलिस और न्यायालय द्वारा बार-बार नोटिस और गिरफ्तारी वारंट जारी किए गए, लेकिन आरोपी संदीप ने पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लगातार भागने का प्रयास किया। अंततः न्यायालय ने उसके खिलाफ कुर्की का आदेश दिया। रविवार को इस आदेश के तहत बंथरा पुलिस ने संदीप के मकान की कुर्की की कार्रवाई की और उसके घर का सामान जब्त कर लिया। पुलिस ने इस कार्रवाई को गांव के स्थानीय संभ्रांत व्यक्तियों, आरोपी के चाचा मुन्नालाल और कार्यवाहक प्रधान अनीता की मौजूदगी में अंजाम दिया।

घटना के दिन सास नहीं थी घर पर

घटना के दिन मृतका की सास सीमा रानी, जो मवई पड़ियाना गांव की ग्राम प्रधान हैं, अपने पति रामप्रकाश के साथ सरोजनीनगर के गौरी बाजार गई हुई थीं।

पुलिस की गिरफ्तारी के प्रयास तेज

बंथरा पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम बनाई गई है, जो जल्द ही उसे गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस के अनुसार, आरोपी संदीप की संपत्ति कुर्क करने के बाद उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। पुलिस ने यह भी कहा कि आरोपी को किसी भी हालत में जल्द पकड़ा जाएगा।

पीड़ित परिवार की उम्मीदें
मृतका के पिता कालिका प्रसाद ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की और कहा कि उन्हें विश्वास है कि पुलिस जल्द ही आरोपी संदीप को गिरफ्तार करेगी। उन्होंने कहा, “हमारे लिए यह एक बड़ी राहत है कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू हो गई है। अब हम बस न्याय की उम्मीद करते हैं।”

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *