Breaking News
October 18, 2026 7:45 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

विवाहिता का फांसी के फंदे से लटकता मिला शव, हत्या का आरोप

ब्यूरो संतोष अवस्थी

उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के माखन खेड़ा गांव के रहने वाली एक विवाहिता का फांसी के फंदे से शव लटकता मिला है सूचना पर ससुराल पक्ष के लोगों ने मायके पक्ष के लोगों को बगैर सूचना दिए शव को फंदे उतार दिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है मायके पक्ष के लोगों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है। बता दे कि माखन खेड़ा गांव निवासी सचिन की 27 वर्षीय पत्नी सविता का घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से शव लटकता देख परिजनों में कोहराम मच गया। पति ने शव को पुलिस के पहुंचने से पहले ही फंदे से उतार दिया। घटना के काफी देर बाद मायके पक्ष के लोगों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोग लगातार दहेज की मांग कर रहे थे दहेज न देने पर बेटी की हत्या कर दी। मृतका के एक बेटा और एक बेटी है। फिलहाल परिजनों ने मोर्चरी हाउस में हत्या की बात को लेकर हंगामा किया। पुलिस ने शव का पंचायत नामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कराई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *