Breaking News
October 18, 2026 7:45 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

सेक्टर बड़ा पार्क का सौंदर्यीकरण शुरू: पार्षद संतोष साहू ने पूजा-अर्चना कर कराया शुभारंभ, क्षेत्रीय लोगों का किया सम्मान

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

कानपुर। बर्रा विश्व बैंक के जे सेक्टर स्थित बड़ा पार्क अब नई चमक के साथ विकसित होने जा रहा है। बुधवार को स्थानीय पार्षद संतोष साहू ने पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ पूजा-अर्चना के साथ किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रीय लोगों को माला पहनाकर सम्मानित किया और लड्डू खिलाकर खुशियाँ साझा कीं।

पार्षद ने बताया कि स्थानीय लोग कई वर्षों से पार्क के जीर्णोद्धार की मांग कर रहे थे। लंबे समय से उपेक्षित रहने के कारण पार्क की हालत जर्जर हो चुकी थी। जनता की इस मांग को प्राथमिकता देते हुए पार्षद निधि से सौंदर्यीकरण कार्य शुरू कराया गया है।

सौंदर्यीकरण में नई दीवार, स्टील का बड़ा गेट, पैदल पथ (वॉकवे) और अन्य सुविधाओं का निर्माण शामिल है, जिससे यह पार्क पुनः सुंदर और सुरक्षित रूप में लोगों के लिए उपलब्ध हो सकेगा।

इस अवसर पर सुरेश त्रिपाठी मामा जी, गौरव शाश्वत जी, जे. पी. परिहार जी सहित क्षेत्र के अनेक लोग मौजूद रहे।

 

 

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *