Breaking News
September 2, 2026 11:03 am
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

सीएम योगी आज उरई में, 1850 करोड़ की परियोजनाएं: 305 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास

आलम खान

स्वतंत्र हित जिला संवाददाता

जालौन/उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार दोपहर 2 बजे उरई के इंदिरा स्टेडियम में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे, इस दौरान मुख्यमंत्री 1850 करोड़ की 305 परियोजना का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इस दौरान अलग-अलग विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का भी निरीक्षण करेंगे, साथ ही महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजना का भी शुभारंभकरेंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर दोपहर 2 बजे के करीब उरई पुलिस लाइन में बने हेलीपैड पर उतरेगा। वह झांसी से जनसभा और परियोजना का लोकार्पण करने के बाद उरई पहुंचेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उरई के इंदिरा स्टेडियम पहुंचेंगे।मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सारी तैयारी कर ली गई हैं, स्टेडियम में पांच टेंट लगाए गए हैं, जिससे मुख्यमंत्री की जनसभा में आने वाले लाभार्थियों को बैठने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मौसम को देखते हुए प्रशासन ने बेहतरीन इंतजाम किए हैं, वहीं सुरक्षा की बात की जाए तो कानपुर जोन के छह जनपदों की भारी पुलिस बल तैनात रहेगी, जिससे किसी प्रकार की सुरक्षा में चूक न हो सके।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मिनट टू मिनट दौरा

दोपहर 2.10 बजे आगमन हेलीपेड पुलिस लाइन उरई (जालौन)

2.15 बजे आगमन कार्यक्रम स्थल इंद्रा स्पोर्टस स्टेडियम उरई (जालौन)

2.15 से 3.15 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास कार्यक्रम एवं जनसभा

3.15 बजे प्रस्थान कार्यक्रम स्थल इंद्रा स्पोर्टस स्टेडियम उरई (जालौन)

3.20 बजे प्रस्थान हेलीपेड पुलिस लाइन उरई (जालौन)

21 साल बाद हो रही है इंदिरा स्टेडियम में मुख्यमंत्री की जनसभा

जालौन/उरई कें इंद्रा स्टेडियम में आखरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे मुलायम सिंह यादव की अक्टूबर 2004 में जनसभा हुई थी, जिसमें उन्होंने जालौन को करोड़ों रुपए की सौगात दी थी, इस जनसभा में उन्होंने उरई को राजकीय मेडिकल कॉलेज की सौगात दी थी, लेकिन इंतजाम न काफी होने के कारण मुख्यमंत्री मुलायम सिंह ने उस समय नाराजगी जताई थी, जिसके बाद से स्टेडियम में कोई भी जनसभा नहीं हुई थी लेकिन 21 साल बाद फिर से जनसभा हो रही है।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *