Breaking News
October 18, 2026 3:23 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

युवक के साथ मारपीट दो लोग घायल पुलिस ने की कार्रवाई

आलम खान

विशेषसंवाददाता 

जालौन,कोंच। जन्मदिन पार्टी मना कर लौट रहे दो युवकों को रास्ते में रोक कुछ लोगों ने बुरी तरह मारा-पीटा और उन्हें लहुलुहान कर दिया। घायलों ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने हमलावरों पर कार्रवाई की है।
मुहल्ला मालवीय नगर निवासी फैजान पुत्र गफ्फार ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि 3 फरवरी की रात 10:40 बजे वह अपनी दुकान के नजदीक ही अपने जन्मदिन की पार्टी कर रहा था। इसी दौरान तिलक नगर निवासी 3 युवक अपने आधा दर्जन साथियों के साथ मौके पर आए और शराब पीने के लिए उससे रुपये मांगने लगे। उसने रुपये देने से मना कर दिया तो उक्त लोगों ने एकराय होकर गाली गलौज करते हुए लात घूसों से मारपीट कर सड़क पर पटक दिया जिससे उसके सिर और गर्दन में गंभीर चोटें आ गयीं। मारपीट के दौरान युवकों ने उसकी जेब में से 3 हजार रुपये छीन लिए और घटना की पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए। घटना को लेकर पीड़ित फैजान ने पुलिस से कार्यवाही किए जाने की मांग की है। वहीं पुलिस द्वारा फैजान को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ कर उसका शांति भंग में चालान कर दिया है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *