Breaking News
June 1, 2026 10:22 pm
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

स्वरूप नगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: अवैध असलहे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार

विशेष संवाददाता

कानपुर ।कमिश्नरेट  पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के दिशा-निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी है। इसी क्रम में सेंट्रल जोन डीसीपी और एसीपी के आदेशों का कड़ाई से पालन करते हुए स्वरूप नगर थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय ने सक्रियता दिखाते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है।

सूत्रों के अनुसार, मधुराज मेट्रो स्टेशन के समीप स्थित क्रोमा शोरूम के पास जाम हटवाने के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि एक संदिग्ध युवक वहां मौजूद है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने जब युवक को रोका और पूछताछ शुरू की, तो वह पुलिस को देखकर सकपका गया। शक के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक अवैध रिवाल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद हुए।

युवक को हिरासत में लेकर जब थाने लाया गया और पूछताछ की गई, तो उसने अपना नाम विशाल बताया जो सरसैया घाट का निवासी है। उसकी उम्र 19 वर्ष बताई गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी सूर्यबली पांडेय के साथ उप निरीक्षक कुलदीप बैसला, उप निरीक्षक तुषार अवस्थी, कांस्टेबल विनीत कुमार और कांस्टेबल अमित चौधरी की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम की तत्परता और मुस्तैदी से क्षेत्र में अपराधियों में दहशत का माहौल है।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *