Breaking News
October 17, 2026 6:32 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

अर्पित चतुर्वेदी बने अध्यक्ष, अतुल सक्सेना ने जीता सचिव पद, निर्विरोध चुने गए कई पदाधिकारी

सचिव पद के चुनाव पर टिकी रहीं जनपद भर के पत्रकारों की नजरें

संजय सक्सेना

मैनपुरी। पत्रकारिता जगत के महत्वपूर्ण संगठन, प्रेस क्लब मैनपुरी का बहुप्रतीक्षित चुनाव रविवार को संपन्न हो गया है। इस चुनाव में पत्रकारों ने अपने नए नेतृत्व का चयन किया, जिसमें अर्पित चतुर्वेदी ने अध्यक्ष पद पर और अतुल सक्सेना ने सचिव पद पर शानदार जीत दर्ज की।
चुनाव समिति के अध्यक्ष एडवोकेट संजय त्रिवेदी के मार्गदर्शन में, वरिष्ठ पत्रकार सुबोध तिवारी, प्रमोद झा, अजय किशोर, सिराज हुसैन तथा अन्य सदस्यों ने पूरी चुनावी प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। मतदान पुलिस लाइन रोड स्थित एस.जे. गार्डन में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चला, जिसके बाद तत्काल प्रभाव से मतगणना शुरू हुई और परिणाम घोषित किए गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अर्पित चतुर्वेदी ने धमाकेदार जीत हासिल करते हुए कुल 163 मत प्राप्त किए। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी सतेंद्र तिवारी को मात्र 18 मतों से संतोष करना पड़ा। वहीं सचिव पद के लिए हुए मुकाबले में अतुल सक्सेना ने अपने प्रतिद्वंद्वी आफाक अली खान को बड़े अंतर से हराया। अतुल सक्सेना को 134 मत मिले, जबकि आफाक अली खान के पक्ष में 42 मत पड़े।
मतदान प्रक्रिया के साथ-साथ, कार्यकारिणी समिति के कई महत्वपूर्ण पदों पर पदाधिकारियों का निर्विरोध चयन भी किया गया। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अनिल शाक्य, उपाध्यक्ष के रूप में कमलेश यादव, कोषाध्यक्ष के तौर पर प्रवीण पांडेय, और सहायक सचिव के पद पर मनीष मिश्रा का चयन हुआ। इन प्रमुख पदों पर निर्विरोध चयन होने से समिति के नेतृत्व को लेकर सर्वसम्मति प्रदर्शित हुई।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष अर्पित चतुर्वेदी एवं नवनिर्वाचित सचिव अतुल सक्सेना ने चुनाव परिणाम के बाद सभी पत्रकार साथियों के प्रति आभार व्यक्त किया और यह प्रतिबद्धता जताई कि वह प्रेस क्लब को सशक्त बनाने और पत्रकार हितों को सर्वोपरि रखने के लिए एक सक्रिय मंच के रूप में विकसित करेंगे। चुनाव परिणामों की घोषणा के बाद से ही स्थानीय पत्रकारों में हर्ष और उत्साह का माहौल बना हुआ है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *