Breaking News
October 18, 2026 8:39 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

झांसी में किडनैप के बाद युवक की हत्या:

3 दिन पहले 4 बदमाश कार में डालकर ले गए थे गला घोंटकर हाईवे किनारे लाश फेंकी

आलम खान

झांसी । अपहरण के बाद एक युवक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। 3 दिन पहले 4 बदमाश जबरन उसे कार में डालकर ले गए थे। तब से परिजन और पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी थी। आज शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर हाईवे किनारे एक चरवाहे को उसकी लाश नजर आई।सूचना पर परिजन मोर्चरी पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस ने ठीक से कार्रवाई नहीं की। 3 दिन हो गए, मगर पुलिस उन लोगों को नहीं ढूंढ़ पाई, जिन्होंने किडनैपिंग की। पुलिस अफसरों के समझाने के बाद परिजन पोस्टमॉर्टम के राजी हुए। पूरा मामला रक्सा थाना क्षेत्र के राजापुर गांव का है।

बदमाश घर के बाहर से उठाकर ले गए

नंदकिशोर अहिरवार (40) रक्सा के राजापुर गांव का रहने वाला था। उसके साले हरिनिवास ने बताया कि मेरे जीजा नंदकिशोर राजमिस्त्री थे। इमलिया गांव में काम चल रहा था। 5 फरवरी की शाम 6:30 बजे वह बाइक से घर लौटे और बाइक अंदर रखने लगे।

तभी लाल रंग की कार से तीन-चार बदमाश आए। उन्होंने जीजा को जबरदस्ती कार में बैठाया और अपने साथ ले गए थे। पत्नी लक्ष्मी ने नंदकिशोर के बड़े भाई बालकिशन, उसके बेटे अजय, छोटू यादव का हाथ होने का संदेह जताते हुए केस दर्ज कराया था।

गमछा से गला घोंटा, मारपीट भी की

साले ने आगे बताया कि 3 दिन से हम लोग पुलिस के साथ जीजा की तलाश में जुटे थे। लेकिन पुलिस न तो बदमाशों को ढूंढ़ पाई और न ही जीजा का पता लगा पाई। उल्टा हम लोगों से ही उल्टे-सीधे सवाल पूछते रहे। बबीना टोल से आगे एक व्यक्ति जानवर चरा रहा था। तभी उनको हाईवे किनारे एक व्यक्ति की लाश नजर आई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। हम लोग सूचना पाकर बबीना सीएचसी पहुंचे तो लाश जीजा नंदकिशोर की थी।उसके गले में गमछा बंधा था। पूरे शरीर पर मारपीट के निशान थे। बदमाशों ने गमछे से गला घोंटकर मारा है। इसके बाद पुलिस शव लेकर मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में पहुंची। यहां पर परिजनों ने कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया।

सगे भाई पर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

साले का आरोप है कि नंदकिशोर समेत 5 भाइयों पर करीब 35 बीघा जमीन थी। बड़े भाई बालकिशन ने अपने हिस्से की जमीन बेच थी। अब वो चार भाइयों के हिस्से में से जमीन मांग रहे थे। जबकि कोई उनको जमीन नहीं देना चाहता था। करीब 6 साल से विवाद चल रहा था। दो भाई अशोक और दिनेश की पहले ही मौत हो चुकी है।

रक्सा धानाध्यक्ष

परमेंद्र सिंह ने बताया कि अपहरण के बाद नंदकिशोर की हत्या की गई है। बदमाशों की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *