Breaking News
October 18, 2026 3:23 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

राहुल–सोनिया के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन, सैकड़ों कार्यकर्ता हिरासत में

स्वतंत्र हित/संवाददाता

सदर उन्नाव। राहुल गांधी और सोनिया गांधी के समर्थन में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्नाव में जोरदार प्रदर्शन की कोशिश की। मनी लॉन्ड्रिंग के कथित मामले को फर्जी बताते हुए कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। हालात बिगड़ते देख पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुरेंद्र कुशवाहा के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। यहां से सभी कार्यकर्ता भाजपा जिला कार्यालय का घेराव करने के लिए नारेबाजी करते हुए आगे बढ़े। कार्यकर्ताओं के हाथों में पार्टी के झंडे थे और वे लोकतंत्र बचाओ, ईडी का दुरुपयोग बंद करो और राहुल गांधी जिंदाबाद जैसे नारे लगा रहे थे।

जैसे ही मार्च कांग्रेस कार्यालय के बाहर पहुंचा, पहले से तैनात भारी पुलिस बल ने बैरिकेडिंग और बसें लगाकर उन्हें रोक लिया। पुलिस अधिकारियों ने बिना अनुमति मार्च और प्रदर्शन को कानून व्यवस्था के लिए खतरा बताया। आगे बढ़ने की कोशिश के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच हल्की नोकझोंक भी हुई, जिससे कुछ देर के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें बसों से पुलिस लाइन भेज दिया। हिरासत के दौरान भी कार्यकर्ता केंद्र सरकार और ईडी के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई।

कांग्रेस नेताओं का कहना है कि भाजपा सरकार ईडी और सीबीआई जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग कर उनके नेताओं को परेशान कर रही है। उनका आरोप है कि हालिया अदालती टिप्पणी से यह स्पष्ट हो गया है कि एजेंसियों का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था, जिसके विरोध में यह प्रदर्शन किया गया।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *