Breaking News
October 18, 2026 3:23 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

जिले में एक माह में दूसरी सराफा व्यापारी से बड़ी लूट

लुटेरे पुलिस को दे रहे हैं चुनौती 

 उन्नाव । जिले के बारा सगवर थाना क्षेत्र के धानीखेड़ा-पाटन मार्ग स्थित महेशखेड़ा गांव के पास गुरुवार देर शाम लुटेरों ने सर्राफा कारोबारी के बेटे को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लुटेरे घायल युवक की बाइक में रखा सोने-चांदी के जेवरात से भरा झोला लेकर फरार हो गए। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस और स्वाट टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। शुक्रवार की दोपहर पीड़ित का पुलिस ने जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है।

बता दे कि पीड़ित युवक रोहित स्वर्णकार (36), कुम्भी गांव का रहने वाला है और रौतापुर स्थित अपनी ज्वेलरी की दुकान चलाता है। घटना के वक्त वह दुकान बंद कर बाइक से घर लौट रहा था। महेशखेड़ा गांव के पास रोड पर खड़े अज्ञात लुटेरों ने उस पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में रोहित के हाथ में गोली लगने से वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी बीच लुटेरे उसकी बाइक से तीन लाख रुपये के जेवरात से भरा झोला लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी उत्तरी अखिलेश सिंह और सीओ ऋषिकांत शुक्ला मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज और मेडिकल परीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झोले में करीब 700 ग्राम चांदी और अन्य जेवरात थे। मामले का खुलासा करने के लिए पुलिस ने स्वाट टीम को तैनात किया है। सीओ बीघापुर ऋषिकांत शुक्ला ने बताया कि घायल युवक की मेडिकल रिपोर्ट तैयार कराई गई है। वारदात के संबंध में जानकारी जुटाने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सर्राफा कारोबारी के बेटे पर हुए हमले और लूट की घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में दहशत फैल गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही लुटेरों को पकड़कर घटना का खुलासा किया जाएगा। फिलहाल पुलिस और स्वाट टीम इस मामले की तह तक जाने के लिए हर पहलू पर जांच कर रही है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *