स्वतंत्र हित
संवाददाता दिलीप कश्यप
कन्नौज।सिकंदरपुर/ सिकंदरपुर में महाराणा प्रताप के सम्मान में एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप को नमन करना और समाज में एकजुटता का संदेश प्रसारित करना था।रैली का शुभारंभ नगर पंचायत सिकंदरपुर के चेयरमैन, श्री हरिहर सिंह ठाकुर द्वारा फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय बी.एस.एस. इंटर कॉलेज से हुई, जहाँ से सैकड़ों युवाओं ने बाइक रैली के रूप में पूरे नगर का भ्रमण किया। रैली के दौरान वातावरण “महाराणा प्रताप अमर रहें” और “जय भवानी” के नारों से गुंजायमान रहा।इस आयोजन को सफल बनाने में ओमकार सिंह ठाकुर, रोहित ठाकुर, विकास सिंह भदौरिया, अजय सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह ठाकुर, अमन सिंह ठाकुर और अभिषेक सिंह ठाकुर सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों और युवाओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।आयोजकों ने इस दौरान कहा कि महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर हमें अपने समाज और गांव के गौरव को नई ऊंचाइयों पर ले जाना है। इस रैली में शामिल हुए युवाओं का उत्साह देखते ही बनता था, जिन्होंने अनुशासन और जोश के साथ रैली को संपन्न कराया।


