Breaking News
October 18, 2026 9:37 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

एसडीएम ने एडवाइजरी जारी की, बिना वजह कोई ग्रामीण पानी प्रभावित इलाके में न जाए

करई बांध से छोड़े गए पानी के बाद
सेता व मंगरा गांव में नरिया हुई ओवरफ्लो
नरिया का एक हिस्सा हुआ क्षतिग्रस्त, गांव में घुसा पानी, खेत हुए जलमग्न

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी
जालौन।लगातार हो रही बारिश और ऊपरी इलाकों से छोड़े जा रहे पानी के बाद तहसील क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले बाढ़ प्रभावित इलाकों में एसडीएम ज्योति सिंह ने भ्रमण किया और एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की।कहा गया कि कोई भी ग्रामीण, चरवाह और किसान जलभराव वाले इलाके में न जाएं।
करई बांध से छोड़े गए पानी के बाद कोंच तहसील क्षेत्र के सेता व मंगरा गांव में नरिया ओवरफ्लो हो गई, जिससे नरिया का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया, वही ग्रामीणों ने मौके पर जानकारी देते हुए बताया कि गांव में पानी घुसने के साथ ही खेत भी बुरी तरह जलमग्न हो गए है, दरअसल लगातार हो रही बारिश से करई बांध से छोड़े गए पानी के कारण गांव में बाढ़ का खतरा मडराने लगा है, और इन दोनों गांव में पानी घुसने के साथ-साथ खेत भी पूरी तरीके से जलमग्न हो चुके हैं, जिससे ग्रामीण और किसानों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है वहीं इन दोनों गांव से इमलोरी खेरी और देवगांव को जोड़ने वाला मार्ग भी पानी में डूब चुका है। इसका संज्ञान लेते हुए उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह ने क्षेत्रीय लेखपालों को अपने-अपने गांव में कैंप करने और तहसीलदार व नायब तहसीलदार को लगातार भ्रमण कर कंट्रोल रूम को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया। एसडीएम ने बताया कि तहसील क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले उन सभी बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रशासन नजर रखे हुए हैं। अभी कहीं भी ऐसा कोई खतरा नहीं है। प्रशासन ने नाव और केवट टीम बनाने का भी निर्देश दिया है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *