Breaking News
July 22, 2026 6:05 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

पनकी काशीराम कॉलोनी में 27 नवंबर को लगने वाले मेडिकल कैंप का व्यापक प्रचार

स्वतंत्र हित/ संवाददाता 

कानपुर। पनकी काशीराम कॉलोनी और कपली गांव में आगामी 27 नवंबर को आयोजित होने वाले निशुल्क मेडिकल कैंप का प्रचार-प्रसार एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति द्वारा तेज़ी से किया जा रहा है। समिति के पदाधिकारियों ने सोमवार को घर-घर जाकर लोगों को कैंप से जुड़ी जानकारी दी और अधिक से अधिक नागरिकों से इसका लाभ उठाने की अपील की।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित यादव एवं राष्ट्रीय सचिव दीक्षा यादव के निर्देश पर जिला उपाध्यक्ष लता कश्यप के नेतृत्व में कल्याणपुर विधानसभा टीम ने डोर-टू-डोर अभियान चलाया। टीम ने कैंप के पर्चे वितरित कर लोगों को निशुल्क मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में बताया।

कैंप में उपलब्ध होंगी ये निशुल्क जांचें:

बी पी. जांच

शुगर (रैंडम)

हाइट और वेट

ईसीजी

सामान्य स्वास्थ्य परामर्श

आंखों की जांच

अन्य बुनियादी स्वास्थ्य परीक्षण

कुलवंती हॉस्पिटल की विशेषज्ञ टीम द्वारा सेवा प्रदान की जाएगी।

प्रचार अभियान में प्रमुख रूप से शामिल रहे —

लता कश्यप (जिला उपाध्यक्ष), राहुल वर्मा (अध्यक्ष कल्याणपुर विधानसभा), अंकित कुमार (उपाध्यक्ष), सरिता जौहरी (संगठन मंत्री), बृजबाला शुक्ला (प्रचार मंत्री), तुषार दीक्षित (अध्यक्ष वार्ड 50 पनकी), हिमांशु मिश्रा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), अनुभव मिश्रा, प्रियांशु पांडे, अभय अवस्थी (मंत्री), रिशु गुप्ता (संगठन मंत्री), रईसा, जया, शिल्पा शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता।

एक उम्मीद संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और अधिक से अधिक लोगों को मूलभूत स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ना है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *