Breaking News
October 18, 2026 9:45 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

अचानक तेज़ बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, सड़कों पर भरा पानी

रजत पांडेय
बंथरा (लखनऊ) सरोजनीनगर बंथरा क्षेत्र में बुधवार दोपहर लगभग 2 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और तेज़ बारिश शुरू हो गई। करीब 2 घंटे तक हुई लगातार बारिश से सड़कों पर जलभराव से जहां यातायात पूरी तरह प्रभावित हुआ, वहीं दुकानों और घरों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कनपुर रोड से बंथरा बाजार होते हुए उम्मेदखेड़ा जाने वाली सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। जगह-जगह पानी भरने से बाइक और छोटे वाहन बंद पड़ गए। कई लोगों को अपने वाहन धकेलते देखा गया। व्यापारियों का कहना है कि नालियों की समय पर सफाई नहीं होने के कारण यह समस्या हर बार की तरह इस बार भी सामने आई है। बारिश के समय कई स्कूलों कोचिंग की छुट्टी का समय था। सड़कों पर भरे पानी में बच्चों को कीचड़ और फिसलन का सामना करना पड़ा। कई अभिभावक अपने बच्चों को लेने स्कूल पहुंचे, जहां भीड़ और अव्यवस्था के कारण काफी समय तक अफरा-तफरी रही। बादल छाए रहने और हवा में नमी बने रहने की वजह से मौसम खुशनुमा तो है, लेकिन जलभराव की समस्या ने इसकी सारी मिठास छीन ली।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *