Breaking News
October 17, 2026 6:30 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

उन्नाव के युवक ने मुंबई में दी जान, कहा- गर्लफ्रैंड धमका रही है, पहले जहर पीया फिर ब्लेड से काटी हाथ की नस

शैलेन्द्र पाण्डेय 

 उन्नाव । युवक ने मुंबई में वीडियो बनाकर जान दे दी। उसने पहले जहर पीया। इसके बाद ब्लेड से हाथ की नस काट ली। वीडियो में उसने अपनी गर्लफ्रैंड पर ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया। कहा, वह उसे धमकाकर लगातार उससे पैसे ऐंठ रही थी। मना करने पर जेल भिजवाने की धमकी देती थी। घटना 22 फरवरी की है। वीडियो अब सामने आया है।बता दे कि युवक की बहन ने उन्नाव की गंगाघाट कोतवाली में तहरीर देकर महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कहा, वह मेरे भाई को प्रताड़ित कर रही थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम कोई मजाक नहीं कर रहे हैं तुझसे, ना ही खिलवाड़ कर रहे हैं। मेरा वीडियो भेज देना। चूहे मार दवाई हम खा रहे हैं। कुछ हो जाए तो मेरे घर पर इख़्तला कर देना। हम तुमसे कोई ड्रामेबाजी नहीं कर रहे हैं ना ही मैंने कोई ड्रामेबाजी की है तुमसे। तुम मेरी तकलीफ को नहीं समझ पाओगी। मेरी मां छोड़कर जा चुकी है। तुझे खुद समझ में आ जाएगा हम क्या कर रहे हैं और क्या चाहते हैं तुझसे। उन्नाव के गंगाघाट क्षेत्र के इखलाक नगर का अल्ताफ मुंबई के ठाणे में 15 सालों से रहकर सिलाई का काम करता था। अल्ताफ की बहन कानपुर निवासी रेशमा ने तहरीर में बताया कि मुंबई में मेरे भाई की मुलाकात पीपरखेड़ा निवासी एक शादीशुदा महिला से हुई। दोनों में बातचीत शुरू हो गई। दोनों मिलने भी लगे। रेशमा का कहना है कि अगर पुलिस समय रहते इस मामले में उचित कार्रवाई करती, तो अल्ताफ की जान बच सकती थी। भाई की आत्महत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा मिलनी चाहिए। पुलिस मामले की निष्पक्ष जांच करे और दोषियों को सजा दे। गंगाघाट कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामला महाराष्ट्र में घटित हुआ है, लेकिन चूंकि मृतक की बहन ने उन्नाव में शिकायत दर्ज कराई है, इसलिए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, वे ठाणे पुलिस से संपर्क कर रहे हैं ताकि इस मामले में विस्तृत जानकारी प्राप्त की जा सके।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *