Breaking News
October 18, 2026 8:40 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

गन्ने के खेत में लापता महिला का शव मिला, हाथ-पैर बंधे मिले, हत्या की आशंका

मोहम्मद तौफीक 

बलरामपुर। जनपद के हरैया सतघरवा थाना क्षेत्र के बनकटी गांव में शनिवार तड़के गन्ने के खेत से एक महिला का शव बरामद हुआ। मृतका की पहचान 15 साल पहले जयपतर से शादी हुई कमला देवी (पत्नी जयपतर) के रूप में हुई है, जो बुधवार शाम से लापता थीं। परिजनों ने उसी दिन थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन लगातार तलाशी के बावजूद दो दिनों तक कोई सुराग नहीं मिला।शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों को खेत से तेज बदबू आने पर शक हुआ। पास जाकर देखा तो एक महिला का शव पड़ा था, जिसके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर मक्खियां लगी थीं। शव की पहचान होते ही गांव में सनसनी फैल गई।जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब 5 बजे कमला देवी घर से यह कहकर निकली थीं कि उन्हें दूसरे पुरवे में किसी से कपड़ा सिलवाना है। लौटते समय उन्होंने किराना दुकान से सामान खरीदा और मोबाइल की टॉर्च जलाते हुए घर की ओर बढ़ीं, लेकिन बीच रास्ते से लापता हो गईं।घटना स्थल से पहले उनके मोबाइल फोन और 10 रुपये का सिक्का बरामद हुआ था। तलाश में ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया, पर कोई नतीजा नहीं मिला। शनिवार को शव उनके घर से करीब 150 मीटर दूर खेत में मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष हरीश सिंह ने बताया कि मौके से साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। वहीं, मृतका के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *