Breaking News
October 2, 2026 6:21 am
News
विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहरजीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. संजय काला के नेतृत्व में एक और जटिल सर्जरी सफलशादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, कोर्ट के आदेश पर FIR के बाद भी गिरफ्तारी नहीं

गोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांच

महिला श्रमिकों के स्वास्थ्य पर विशेष फोकस, हीमोग्लोबिन, शुगर और ईसीजी समेत कई जांचें; चिकित्सकों ने दिए जरूरी परामर्श

स्वतंत्र हित संवाददाता

कानपुर। श्रमिकों को कार्यस्थल पर ही सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से श्रम सेवा अभियान के तहत मंगलवार को गोल्डी मसाले फैक्ट्री में मेगा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में करीब 1500 श्रमिकों ने स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श और विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। बड़ी संख्या में महिला श्रमिकों की विशेष स्वास्थ्य जांच की गई।

शिविर का शुभारंभ जिलाधिकारी कानपुर नगर, मुख्य चिकित्साधिकारी, विकास अधिकारी, अपर श्रम आयुक्त तथा कर्मचारी राज्य बीमा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बबीता कुमारी की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान अधिकारियों और चिकित्सकों ने श्रमिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा नियमित जांच को गंभीरता से लेने की सलाह दी।

शिविर में महिला श्रमिकों के स्वास्थ्य को विशेष प्राथमिकता दी गई। उनके हीमोग्लोबिन और एनीमिया, ब्लड शुगर, ईसीजी समेत विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए। जांच के बाद चिकित्सकों ने श्रमिकों को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श और बचाव के उपाय बताए।

चिकित्सकों ने श्रमिकों को एनीमिया से बचाव के लिए पौष्टिक एवं संतुलित आहार लेने, नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा मधुमेह समेत अन्य बीमारियों से बचाव के लिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने श्रमिकों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं सुनीं और आवश्यक सलाह भी दी।

इस मौके पर अधिकारियों ने कहा कि स्वस्थ श्रमिक ही मजबूत और उत्पादक कार्यबल की बुनियाद हैं। कार्यस्थल पर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होने से बीमारियों की समय रहते पहचान हो सकती है और श्रमिकों को उचित उपचार एवं चिकित्सकीय मार्गदर्शन मिल सकता है।

मेगा स्वास्थ्य शिविर के आयोजन में श्रम विभाग, कर्मचारी राज्य बीमा चिकित्सा सेवाओं की टीम और गोल्डी मसाले फैक्ट्री प्रबंधन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शिविर के जरिए श्रमिकों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने के साथ ही उन्हें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश दिया गया।

  • Related Posts

    सर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

    नौबस्ता क्षेत्र में हाईवे किनारे वर्षों से चल रहा वाहनों की मरम्मत का कारोबार, हादसों का भी बना खतरा स्वतंत्र हित / सुशील निगम  कानपुर। शहर में यातायात व्यवस्था को…

    कानपुर हाईटेक सिटी या गड्ढों और नालों का शहर

    पीडब्ल्यूडी, नगर निगम और जल संस्थान की कथित लापरवाही पर उठे सवाल बारिश के पांच घंटे बाद भी सड़कें बनीं नाला स्वतंत्र हित / सुशील निगम कानपुर दक्षिण। कानपुर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *