Breaking News
⚡ बड़ी खबर
<span class='secondary-title'>सुरों में गूंजा विश्वविद्यालय का विजन और गौरव</span>: माया देवी विश्वविद्यालय देहरादून के कुलगीत का भव्य लोकार्पण●कानपुर नगर निगम में हंगामा: भाजपा पार्षद ने की आत्महत्या की कोशिश●कानपुर में विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत●सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर NSUI कानपुर ग्रामीण ने किया नमन●आजम खान जेल से बाहर निकले ही थे कि ED ने हिरासत में ले लिया, जौहर यूनिवर्सिटी मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई●कुटुम्ब परिवार ने धूमधाम से मनाई सरदार पटेल की 151वीं जयंती, राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश●<span class='secondary-title'>जनगणना 25 जनवरी से 28 फरवरी के बीच</span>: यूपी समेत पांच राज्यों में अभी नहीं होगी गिनती●पुल से छलांग लगाने की तैयारी में थी महिला फरिश्ता बनकर पहुंचे ट्रैफिक सिपाही कपिल●बारिश के बीच श्रद्धालुओं के लिए सहारा बना प्रशासन डीएम एसएसपी ने संभाली व्यवस्था●कांग्रेस नेता आनंद शुक्ला उर्फ राजा भैया का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया●

अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तार

स्वतंत्र हित

पंकज दुबे 

कानपुर नगर। थाना रावतपुर क्षेत्र में संचालित अवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने गीतानगर क्रॉसिंग के पास से दो अभियुक्तों अखिलेश तिवारी और सैफुद्दीन को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी निजी अस्पतालों में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट के दौरान ऑपरेशन थिएटर (ओटी) की सुविधा उपलब्ध कराने का कार्य करते थे।
पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ है कि दोनों आरोपी प्रति ऑपरेशन करीब 50 हजार रुपये लेते थे और उनका संपर्क इस पूरे नेटवर्क से जुड़े डॉक्टर रोहित से था। जांच में यह भी सामने आया है कि आहूजा हॉस्पिटल में हुए अवैध किडनी ट्रांसप्लांट में दोनों की सक्रिय भूमिका रही है।
पुलिस के अनुसार इस हाई-प्रोफाइल रैकेट में अब तक कुल 13 अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें संयुक्त रूप से जांच में जुटी हुई हैं।
अवैध अंग प्रत्यारोपण के इस बड़े नेटवर्क के खुलासे के बाद निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही इस रैकेट से जुड़े अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Related Posts

    कानपुर नगर निगम में हंगामा: भाजपा पार्षद ने की आत्महत्या की कोशिश

    महापौर पर लगाए गंभीर आरोप स्वतंत्र हित /विपिन सागर  कानपुर, नगर निगम में विकास कार्यों को लेकर विवाद गहरा गया है। वार्ड में काम नहीं होने से नाराज भाजपा पार्षद…

    कानपुर में विवाद ने लिया खूनी रूप, मारपीट में युवक की मौत

    स्वतंत्र हित /विपिन सागर  कानपुर, काकादेव थाना क्षेत्र में गाली-गलौज का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि विवाद के दौरान चचेरे भाई और उसके परिवार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *