Breaking News
May 17, 2026 11:05 am
News
कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्यानवाबगंज पुलिस से मुठभेड़ में दो शातिर लुटेरे गिरफ्तार, दोनों के पैरों में लगी गोलीयुद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

सरस्वती मेडिकल कॉलेज का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

ग्रामीणों के लिए साबित हुआ संजीवनी

स्वतंत्र हित/अमन दीक्षित

उन्नाव!नवाबगंज क्षेत्र के मोहान रामलीला मैदान में उस समय जनसैलाब उमड़ पड़ा, जब सरस्वती मेडिकल कॉलेज की ओर से एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए यह शिविर किसी संजीवनी से कम नहीं रहा, जहां हजारों मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य परीक्षण कराकर राहत पाई।
शिविर का शुभारंभ हसनगंज के क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया, संस्थान के मुख्य वित्त अधिकारी अखिलेश मौर्या तथा मोहान नगर पंचायत अध्यक्ष समरजीत यादव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत हुई।
इस अवसर पर सीओ अरविंद चौरसिया ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आमजन के लिए अत्यंत उपयोगी साबित होते हैं। उन्होंने सरस्वती मेडिकल कॉलेज की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को समय पर गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं मिलना बेहद जरूरी है। सीओ चौरसिया ने स्वयं भी शिविर में अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
आयोजन से जुड़े अखिलेश मौर्या ने बताया कि जरूरतमंदों तक आधुनिक और विश्वसनीय स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना संस्थान का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के निःशुल्क चिकित्सा शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि ग्रामीण जनता को शहरों की ओर भटकना न पड़े। संस्थान की आधुनिक सुविधाओं को गांव तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है।
शिविर में जनरल फिजिशियन, बाल रोग, महिला एवं प्रसूति रोग, हड्डी रोग, दंत रोग, मानसिक रोग, नेत्र रोग और त्वचा रोग विभाग के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच की। इसके साथ ही सर्जरी परामर्श, टीबी एवं छाती रोग विभाग, पैथोलॉजी लैब की सभी जांचें, ब्लड बैंक, एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं।
डायलिसिस यूनिट, आईसीयू, आईसीसीयू, पीआईसीयू, एनआईसीयू सहित 24×7 आपातकालीन चिकित्सा एवं एम्बुलेंस सेवाओं की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया गया।
डॉ. सतेंद्र, डॉ. मोहित सिंह, पवन सिंह, राहुल यादव, निखिल माहेश्वरी सहित बड़ी संख्या में चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ ने शिविर में सेवाएं दीं। सुव्यवस्थित प्रबंधन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी और निःशुल्क सुविधाओं से प्रभावित होकर स्थानीय नागरिकों ने आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

  • Related Posts

    कानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?

    मानवाधिकार लड़ाई को नई धार, “वर्ल्ड एक्रेडिटेशन ऑफ ह्यूमन राइट्स” के तहत डॉ. तारिक ज़की की पहल सुर्खियों में दहेज, दुष्कर्म प्रयास जैसे गंभीर आरोपों में FIR नहीं — पीड़िता…

    नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:

    एआरटीओ के घर में घुसी स्कॉर्पियो, गार्ड बाल-बाल बचा, CCTV वायरल स्वतंत्र हित/रजत शर्मा  कानपुर। के रावतपुर थाना क्षेत्र स्थित विकास नगर में देर रात नशे में तेज रफ्तार वाहन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *