Breaking News
June 1, 2026 11:12 pm
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

मामूली कहासुनी मे बगल के पड़ोसी ने कर दिया हमला तुफैल नामक युवक की हुई मौत। आरोपी फरार 

स्वतंत्र हित /वली अहमद शाह 

उन्नाव। शहर के मोहल्ला नुरुद्दीन नगर में गुरुवार रात को मामूली सी कहासुनी मे 24 साल के युवक की जान चली गई। वारदात जिसने पूरे मोहल्ले को सदमे मे डाल दिया, उसकी शुरुआत सड़क किनारे जल रहे आग से हुई। बताया जा रहा है कि मो. तुफैल अहमद किसी काम से बाहर निकला था। उसी दौरान आग मे रखा डंडा उसके पैर से छू गया। इसी बात को लेकर पास में मौजूद रहमत अली से उसकी बहस शुरु हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच की कहासुनी बढ़ी और रहमत अली गुस्से में आकर डंडे को उठाकर तुफैल के सिर पर दे मारा। वार इतना तेज था कि तुफैल मौके पर ही गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह उसे संभाला और आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे गंभीर हालत में भर्ती किया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद उसने दम तोड़ दिया। तुफैल की मौत की खबर मिलते ही उसके घर में कोहराम मच गया। आस-पड़ोस के लोग भी बड़ी संख्या में जमा हो गए। माहौल तनावपूर्ण होता देख कोतवाली सदर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत किया। पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा कराया और पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

परिवार के लोगो ने बताया तुफैल रोज कमाने वाला एक अकेला ही लड़का था और घर की पूरी जिम्मेदारी उसी पर थी। वह अपने माता-पिता के साथ रहता था और दिहाड़ी मजदूरी कर किसी तरह घर चलाता था। पड़ोसियों का कहना है कि तुफैल और रहमत के बीच पहले कभी कोई गंभीर विवाद नहीं हुआ। दोनों सामान्य व्यवहार में रहते थे। लेकिन गुरुवार की वह छोटी सी तकरार अचानक हिंसक मोड़ ले गई, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।इधर, सदर कोतवाली प्रभारी चंद्रकांत मिश्र ने बताया कि आरोपी रहमत अली वारदात के बाद घर छोड़कर फरार हो गया। उसकी तलाश में कई टीमें लगाई गई हैं। पुलिस का कहना है कि इलाके में शांति बनी हुई है और हर एंगल से जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। उधर घटना से पूरे मोहल्ले में गम का माहौल है।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *