Breaking News
July 22, 2026 4:59 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

अटल मिशन मोदी (भाजपा) प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शुक्ला ने भरवाए SIR फॉर्म, संगठन को मजबूत बनाने पर दिया जोर

स्वतंत्र हित/संवाददाता 

कानपुर। अटल मिशन मोदी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष गोपाल शुक्ला ने सोमवार को कार्यकर्ताओं एवं आमजन के SIR फॉर्म भरवाए। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ना पार्टी की प्राथमिकता है, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिल सके।

गोपाल शुक्ला ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे लोगों को SIR फॉर्म भरने के लिए प्रेरित करें और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर–घर पहुंचाने में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाकर ही मजबूत और सक्षम संगठन का निर्माण किया जा सकता है।

कार्यक्रम में राहुल वर्मा, सुनील निषाद, सार्थक शुक्ला और मानस शुक्ला भी मौजूद रहे। सभी ने मिलकर अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया और अधिक से अधिक नागरिकों को जोड़ने की रणनीति पर चर्चा की।

कार्यक्रम के माध्यम से कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखा और यह संदेश स्पष्ट हुआ कि पार्टी आगामी राजनीतिक अभियानों में संगठन विस्तार को प्राथमिकता दे रही है।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *