Breaking News
June 6, 2026 1:18 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

लखनऊ में दरोगा रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम ने पेपरमिल चौकी में मारा छापा, दो लाख की रिश्वत लेते पकड़ा गया दरोगा

 स्वतंत्र हित

रजत पाण्डेय 
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए महानगर थाना क्षेत्र की पेपरमिल चौकी में तैनात दरोगा धनंजय सिंह को दो लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

सूत्रों के अनुसार, एक पीड़ित ने दरोगा द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत एंटी करप्शन विभाग से की थी। शिकायत के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और तय राशि लेते ही दरोगा को धर दबोचा।

जैसे ही एंटी करप्शन की टीम ने चौकी पर छापा मारा, वहां अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी और स्थानीय लोग अचानक हुई इस कार्रवाई से सकते में आ गए।

फिलहाल एंटी करप्शन टीम आरोपी दरोगा से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी और मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *