Breaking News
June 7, 2026 12:40 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

सीएचसी कदौरा में अव्यवस्था हद पर डॉक्टरों की गैरहाजिरी से तड़पते रहे मरीज

फैसल खान

कदौरा जालौन।ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए एकमात्र आस बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा की व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। सोमवार को एक बार फिर अस्पताल की हकीकत सामने आई, जब सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12:30 बजे तक ओपीडी में एक भी डॉक्टर मौजूद नहीं रहा। इस दौरान मरीज इलाज के इंतजार में तड़पते रहे और परिजन इधर-उधर भटकते रहे।
बरही गांव की 80 वर्षीय सावित्री देवी, जो लकवाग्रस्त होने के साथ ही गंभीर रूप से दस्त से पीड़ित थीं, एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचीं। भर्ती तो कर लिया गया, लेकिन उन्हें न तो बेड मिला और न ही कोई डॉक्टर देखने आया। उनके बेटे अशोक ने बताया कि वे 15 किलोमीटर दूर से उम्मीद लेकर आए थे, मगर अस्पताल में सुबह से कोई चिकित्सक नहीं है। वार्डबॉय औपचारिकता निभाकर चले जाते हैं।
इटौरा निवासी अजुद्धी भी सुबह से डॉक्टर का इंतजार करते रहे। वहीं बालीदीन (48) को कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन एंटी-रेबीज इंजेक्शन तक नहीं लग पाया। उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा। बसरेही निवासी हरिसिंह (35) और मातादीन (80) समेत कई अन्य मरीज भी पर्ची लेकर घंटों ओपीडी के बाहर बैठे रहे, पर किसी को इलाज नहीं मिला। स्थानीय लोगों के मुताबिक, यह हालात अब आम हो चुके हैं। डॉक्टर अक्सर देर से आते हैं या गैरहाजिर रहते हैं, जबकि अधीक्षक भी ज्यादातर समय अस्पताल से नदारद रहते हैं।
इस संबंध में उपजिलाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि समस्या की जानकारी प्राप्त हुई है। अस्पताल की व्यवस्थाओं की औचक जांच कराई जाएगी और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी।

वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. विनोद कुमार ने सफाई देते हुए कहा कि वे उरई में मीटिंग में हैं, अस्पताल में अन्य डॉक्टर मौजूद होंगे, जिनसे तत्काल जानकारी ली जा रही है।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *