Breaking News
September 2, 2026 12:19 pm
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

जिलाधिकारी ने ऋण योजनाओं की समीक्षा बैठक की

जिलाधिकारी ने सभी बैंकों को दिए सख्त निर्देश

अंजनी बाजपेई 

कानपुर।जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में आज सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वार्षिक ऋण योजना, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग योजना तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने शिक्षा ऋण आवेदनों के लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की और स्पष्ट निर्देश दिए कि ऐसे प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि मानवता के दृष्टिकोण से छात्रों को शीघ्र राहत मिलनी चाहिए। अतः शिक्षा ऋण से जुड़े सभी मामलों को प्राथमिकता देते हुए त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने उद्यमियों से संबंधित ऋण आवेदनों पर भी विशेष बल देते हुए कहा कि बैंकों को पारदर्शी ढंग से कार्य करना चाहिए और आवेदकों की सहायता करनी चाहिए। अधूरे दस्तावेजों की स्थिति में आवेदकों को स्पष्ट रूप से अवगत कराते हुए शीघ्र निस्तारण कराना बैंक की जिम्मेदारी है।

बैठक में यह तथ्य सामने आया कि जून माह से अब तक जिला सहकारी बैंक, यूको बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक, आईडीबीआई बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया का ऋण-जमा अनुपात भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा निर्धारित न्यूनतम 40 प्रतिशत से नीचे चला गया है। इस पर जिलाधिकारी ने गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए बैंक अधिकारियों को फटकार लगाई और चेतावनी दी कि निर्धारित मानकों का पालन न करने की स्थिति में कठोर कार्यवाही की जाएगी।

उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के अंतर्गत लंबित आवेदनों की बैंक-वार समीक्षा नियमित रूप से की जाए और 20 सितम्बर को विशेष बैठक आयोजित कर सभी लंबित प्रकरणों का निस्तारण कराया जाए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि योजनाओं की प्रगति संबंधी जानकारी दो दिनों में मुख्य विकास अधिकारी को उपलब्ध कराई जाए और प्रत्येक सप्ताह प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद के औद्योगिक विकास को गति देने के लिए उद्यमियों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना ही प्रशासन की प्राथमिकता है, जिसके लिए बैंकिंग प्रणाली सक्रिय, पारदर्शी और संवेदनशील बने।

बैठक में एलडीओ, नाबार्ड के डीडीएम, एलडीएम, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं सभी बैंकों के जिला समन्वयक उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *