Breaking News
March 4, 2026 1:11 pm
News
युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।उत्तर प्रदेश ह्यूमन राइट्स कमीशन ने डीएम बिजनौर से मांगी रिपोर्टदिल्ली शराब नीति केस में केजरीवाल और सिसोदिया बरी,उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की गरिमामयी उपस्थिति में यूपीयूएमएस सैफई का स्थापना दिवस समारोह सम्पन्नउन्नाव में कानून व्यवस्था पर सवाल दंपत्ति से दिनदहाड़े लूटफर्जी जीएसटी फर्म बनाकर 2.29 करोड़ की कर चोरी का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तारकलयुगी बेटे ने पिता की हत्या कर शव के किए टुकड़े, ड्रम में छिपाया; बदबू आने पर खुला राजबेकाबू ट्रक ने दर्जनों बकरियों को रौंदाग्राम जाफरपुर अग्निकांड: सिलेंडर लीकेज से पिता–पुत्री की मौत, मामला मानवाधिकार आयोग पहुँचा

विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, पिता ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

अक्षत अग्रवाल
सीतापुर। बिसवां कोतवाली क्षेत्र में शनिवार को एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पीड़िता के पिता शिवपुरी निवासी राजाराम ने कोतवाली में दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री खमा देवी की शादी करीब 5 वर्ष पूर्व हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार जनुवा मान्गोचकां निवासी रोहित के साथ की थी।
30 अगस्त 2025 को सुबह 6 बजे ससुराल वालों ने फोन कर सूचना दी कि उनकी पुत्री ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। राजाराम का आरोप है कि उनकी पुत्री को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। वे अक्सर कहते थे कि उसके पास कुछ नहीं है और उसे घर छोड़कर जाने को कहते थे। पीड़िता ने इस बारे में अपने पिता को फोन पर बताया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विवाहिता की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। पिता को आशंका है कि उनकी पुत्री की मौत प्रताड़ना या हत्या के कारण हुई है। उन्होंने पति रोहित, सास और ससुर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

  • Related Posts

    युद्ध के बीच शालीनता से मनाएं होली : अखिलेश यादव 

    मिडिल ईस्ट में फंसे करोड़ों भारतीयों को लेकर जताई चिंता : अखिलेश यादव आशुतोष बाजपेई इटावा,सैफई / समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने देशवासियों से…

    एलडीए कॉलोनी में जन्मदिन की पार्टी बनी मातम,खेल बना जानलेवा, 13 वर्षीय नाबालिक ढेर।

    स्वतंत्र हित रजत पांडेय सरोजनीनगर लखनऊ।राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र की एलडीए कॉलोनी में रविवार शाम जो हुआ, उसने कानून-व्यवस्था और अभिभावकीय लापरवाही—दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए। जन्मदिन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *