Breaking News
October 18, 2026 10:41 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री अरिदमन सिंह गिरफ्तार, 50 हज़ार का इनामी निकला अपराधी

ब्यूरो रिपोर्ट स्वतंत्र हित

पंकज दुबे 

कानपुर। शहर की सियासत और अपराध जगत को हिला देने वाली बड़ी कार्रवाई में क्राइम ब्रांच ने आखिरकार बार एसोसिएशन के पूर्व मंत्री और चर्चित अधिवक्ता अरिदमन सिंह को धर दबोचा। कानपुर का कुख्यात नाम माने जाने वाले और दिनू उपाध्याय सिंडिकेट से जुड़े इस अधिवक्ता को नेपाल बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया। पुलिस को पुख्ता इनपुट मिला था कि वह नेपाल के रास्ते विदेश भागने की फिराक में था।

सूत्रों के मुताबिक, अरिदमन सिंह लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर था। 50 हज़ार का इनामी यह वकील लिवर सिरोसिस की बीमारी का हवाला देकर कानून से बचने की कोशिश करता रहा, लेकिन उसके लगातार बढ़ते अपराधों और सिंडिकेट से जुड़ाव ने पुलिस को शिकंजा कसने पर मजबूर कर दिया।

सरकारी जमीन की लूट और भूमाफिया से गहरे रिश्ते
अरिदमन सिंह पर आरोप है कि वह अपने ससुर राम प्रताप सिंह समेत गैंग के अन्य लोगों के साथ मिलकर आवास विकास व कानपुर प्राधिकरण की सरकारी जमीनों की फर्जी खरीद-फरोख्त में लिप्त था।

यशोदानगर निवासी कुंवर बाजार सिंह राजावत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया।

बर्रा छह हरी मस्जिद निवासी कासिम राजा ने भी हरदमन, उसके ससुर और 14 लोगों पर रिपोर्ट लिखवाई।

जमीन हड़पने का तरीका भी खौफनाक
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी अपने रसूख और वकालत की आड़ में गरीबों की जमीनें हड़पने और फर्जी दस्तावेज तैयार कर बेचने का धंधा करता था। खासकर मछरिया इलाके की सरकारी जमीन को हड़पकर मोटा मुनाफा कमाने की शिकायतें सामने आई थीं।

गिरफ्तारी से कानपुर बार में हलचल
बार एसोसिएशन का पूर्व मंत्री होने के चलते उसकी गिरफ्तारी ने कानपुर के वकील समाज में भूचाल मचा दिया है। अपराध के इस काले खेल में कानून के रक्षक का ही शामिल होना न्याय व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

क्राइम ब्रांच की इस कार्रवाई को अब शहर की सबसे बड़ी एंटी-माफिया सफलता माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच में और बड़े नामों का खुलासा हो सकता है।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *