Breaking News
July 22, 2026 5:12 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

सोहरामऊ में जन्माष्टमी से पहले गंदगी का अंबार, ग्रामीणों में आक्रोश

मंदिर के पीछे फैला कचरा, सफाईकर्मियों की लापरवाही पर उठे सवाल

स्वतंत्र हित

विपिन दीक्षित 

उन्नाव । जिले के विकास खंड नवाबगंज की ग्राम पंचायत सोहरामऊ में जन्माष्टमी पर्व से पहले सफाईकर्मियों की लापरवाही खुलकर सामने आई है। गांव की गलियों और मंदिर परिसर में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। खासतौर पर मंदिर के पीछे जमा कचरे ने श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को नाराज कर दिया है।

ग्रामीणों की परेशानी

ग्रामीणों का कहना है कि सफाईकर्मी महीनों से ठीक से काम नहीं कर रहे। नालियां बजबजा रही हैं और रास्तों पर कीचड़ फैला हुआ है। मंदिर में पूजा करने आने वाले श्रद्धालुओं को गंदगी से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल

मंदिर के पीछे कचरे के ढेर से बदबू फैल रही है। मच्छर पनपने लगे हैं और संक्रमण का डर बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार करोड़ों रुपये स्वच्छता मिशन पर खर्च कर रही है, लेकिन गांवों में इसका असर कहीं नहीं दिख रहा।

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

गांववालों ने पंचायत और जिला प्रशासन से तत्काल सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि लापरवाह सफाईकर्मियों पर कार्रवाई होनी चाहिए, अन्यथा वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

ग्रामीणों का आरोप है कि जब-जब त्योहार आते हैं, प्रशासन केवल दिखावे की सफाई कराता है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *