Breaking News
June 6, 2026 1:18 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

रिश्वत लेते सहायक विकास अधिकारी गिरफ्तार

एंटी करप्शन टीम की छापेमारी में धरा गया एडीओ

प्रधान प्रतिनिधि से ले रहा था 15 हजार रुपये की घूस

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

कोच ,जालौन। भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी इकाई ने बुधवार को डकोर विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी रमेश कुमार उदैनिया को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
कोतवाली उरई के ग्राम मोखरी निवासी आकाश कुमार ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन में शिकायत दर्ज कराई थी। आकाश की माता गीता देवी ग्राम कुइया मजरा मौखरी की वर्तमान ग्राम प्रधान हैं। आकाश प्रधान प्रतिनिधि के रूप में ग्राम पंचायत के कार्यों की देखरेख करते हैं।
शिकायत के अनुसार, गांव में जलरोधक बांध निर्माण, पुलिया निर्माण और अस्थायी गौशाला के समतलीकरण के लिए मनरेगा और ग्राम निधि से कुल 8,55,000 रुपये स्वीकृत हुए थे। कार्य पूर्ण होने के बाद मजदूरों के खातों में भुगतान भी कर दिया गया था। इसके बाद सहायक विकास अधिकारी रमेश कुमार उदैनिया ने 15,000 रुपये की रिश्वत मांगी। जब शिकायतकर्ता ने रिश्वत देने से इनकार किया, तो अधिकारी ने अन्य लंबित भुगतान रोकने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। बुधवार दोपहर लगभग 3:15 बजे खंड विकास अधिकारी कार्यालय, डकोर परिसर से रमेश कुमार उदैनिया को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
रमेश कुमार उदैनिया ग्राम धन्तोली धनौरा जालौन के रहने वाले हैं और वर्तमान में उरई शहर के नया पाठकपुरा, मैकेनिक नगर गेट के सामने निवास करते हैं। गिरफ्तारी के बाद सहायक विकास अधिकारी के खिलाफ थाना कोतवाली उरई में अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। भ्रष्टाचार निवारण संगठन झांसी इकाई टीम का नेतृत्व निरीक्षक शादाब खान ने किया। टीम में श्याम सिंह, इरशाद खां, राहुल कुशवाहा, ओमकार सिंह, कमल, शिवम कुमार द्विवेदी और जितेन्द्र सिंह शामिल थे।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *