Breaking News
July 21, 2026 3:37 pm
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

समाधान दिवस में गूंजा पीएम आवास के नाम पर ठगी का मुद्दा

आलम खान
विशाल अहमद कैफ़ी

कोंच में समाधान दिवस में पीएम आवास लेने वाले ठगी का शिकार लोगों ने मांगा इंसाफ

चौथी बार पहुंचे समाधान दिवस में, नहीं मिल पा रहा इंसाफ

कोंच में संपूर्ण समाधान दिवस में फरियाद करते पीएम आवास में ठगी के शिकार हुए लोग

रेस्टोरेंट में लाभार्थियों को पीएम आवास की चेके देता जालसाज

जालौन,कोंच। कोंच में संपूर्ण समाधान दिवस में राजस्व पुलिस और बिजली विभाग की समस्याओं के अलावा एक ऐसा मामला सामने आया जिसे सुनकर अफसर भी हैरान है। चौथी बार समाधान दिवस में पहुंचे एक फरियादी ने अफसरों से फरियाद करते हुए कहा कि साहेब मेरी बीबी को पीएम आवास दिलाने के नाम पर एक जालसाज ने 10 हजार रुपए ले लिए और एक लाख की फर्जी चेक थमा दी।
शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस ब्लाक सभागार में एसडीएम ज्योति सिंह व सीओ परमेश्वर प्रसाद की मौजूदगी में संपन्न हुआ। समाधान दिवस में 26 फरियादी अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। उनकी समस्याओं को सुन अफसरों ने पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया। अफसर जब लोगों की समस्याओं को सुन रहे थे तभी भीड़ में एक युवक शमशाद अहमद भी लाइन में लगा हुआ था।जब उनकी बारी आई तो उन्होंने एसडीएम ज्योति सिंह से कहा कि साहेब प्रधानमंत्री शहरी क्षेत्र में आवास पास कराने के एवज में नदीगांव में रहने वाले बाबू कुशवाहा ने उससे 10 हजार रुपए लिए और 20 दिन में एक लाख की चेक पत्नी शहनाज बेगम को दे दी।जब इंडियन बैंक शाखा में चेक लेकर गए तो जानकारी दी गई कि चेक पर जो सिग्नेचर हैं वे बैंक दस्तावेज से मिलान नहीं कर रहे। ठगी के शिकार शमशाद ने बताया कि उसे ही नहीं बल्कि उसकी प्रिंटिंग प्रेस की दुकान पर आने वाले 4- 5 लोगों से भी 10-10 हजार रुपए लेकर एक-एक लाख रुपए की फर्जी चेक दी गई। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लिया और सीओ कोंच से तत्काल प्रभाव से कार्रवाई किए जाने को कहा। फरियादी ने अपना दर्द बयां कर बताया कि साहेब हम चौथी बार समाधान दिवस में आए हैं लेकिन इंसाफ नहीं मिला है।समाधान दिवस में बिजली विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नायब तहसीलदार जितेन्द्र कुमार पटेल,सहित ब्लाक के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *