Breaking News
October 21, 2026 12:08 pm
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

सूखे नशे के खिलाफ ‘ऑपरेशन हौसला’ शुरू, साउथ जोन पुलिस की सराहनीय पहल

कानपुर पुलिस कमिश्नर और सांसद की संयुक्त पहल पर चला अभियान, लोगों को किया जागरूक

अखिलेश शुक्ला (संजय)

कानपुर।शहर में युवाओं को नशे की गिरफ्त से बाहर निकालने के उद्देश्य से कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने एक बड़ी और सराहनीय पहल की है। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और सांसद रमेश अवस्थी की विशेष पहल पर साउथ जोन में ‘ऑपरेशन हौसला’ नामक अभियान की शुरुआत की गई है, जिसका नेतृत्व डीसीपी साउथ के निर्देशन में एडीसीपी द्वारा किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत बाबूपुरवा एसीपी समेत किदवई नगर थाने की पुलिस ने स्थानीय इलाकों में सघन जागरूकता अभियान चलाया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों, खासकर युवाओं को सूखे नशे (जैसे नशीली गोलियां, सूंघने वाले पदार्थ, ड्रग्स आदि) के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से बताया और उनसे नशे से दूर रहने की अपील की।

डीसीपी साउथ ने बताया कि ऑपरेशन हौसला का उद्देश्य केवल नशे का सेवन करने वालों को रोकना नहीं, बल्कि नशे की ओर बढ़ते रुझान को जड़ से खत्म करना है। इसके तहत स्कूलों, कॉलेजों, बाजारों और मोहल्लों में जागरूकता कार्यक्रम लगातार चलाए जाएंगे।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *