Breaking News
September 2, 2026 12:19 pm
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

शिक्षा विभाग की मेहरवानी से संचालित हो रहा मानकविहीन स्कूल

मान्यता के मानक पूरे नहीं होने पर भी शिक्षा विभाग ने दे दी गई मान्यता

– अधिवक्ता की आईजीआरएस शिकायत पर शिक्षा अधिकारी ने लगा दी झूठी आख्या

संजय सक्सेना 

मैनपुरी। बेवर विकास खंड क्षेत्र के गांव छिनकौरा स्थित प्रेमा देवी शिक्षा सदन स्कूल को प्राथमिक विद्यालय की मान्यता शिक्षा विभाग ने बिना मानक पूरे किए ही प्रदान कर दी, जबकि स्कूल परिसर में कक्ष भी पूरे नहीं थें, न ही छात्राओं के लिए शौचालय की व्यवस्था थी, इसकी शिकायत जब एक अधिवक्ता ने की तो खंड शिक्षा ने जांच की, उन्होने शिकायतकर्ता से संपर्क किए बिना ही शिकायत पर झूठी आख्या लगा दी, जबकि यह विद्यालय मानकों को पूरा नहीं कर रहा है।
बेवर विकास खंड क्षेत्र के गांव छिनकौरा निवासी एड. उत्कर्ष कुमार ने अप्रेल माह में मुख्यमंत्री शिकायत पोर्टल पर एक शिकायत की थी कि बेवर क्षेत्र के गांव छिनकौरा में प्रेमादेवी शिक्षा सदन स्कूल को शिक्षा विभाग द्वारा मानको को ताक पर रखकर प्राथमिक विद्यालय की मान्यता प्रदान की गई है। इस मान्यता के लिए स्कूल परिसर में कक्ष भी पूरे नहीं है और न ही शौचालय की व्यवस्था है। उन्होने मामले की जांच कराकर मान्यता समाप्त करने की मांग की थी, जिसकी जांच बीएसए ने खंड शिक्षा अधिकारी बेवर को सौंपी गई।

बीईओ ने नहीं किया स्थलीय निरीक्षण
शिकायतकर्ता ने एक बार फिर मामले की शिकायत डीएम से करते हुए कहा है कि खंड शिक्षा अधिकारी को जांच सौंपने के बाद उन्होने स्कूल का स्थलीय निरीक्षण न करके न ही शिकायतकर्ता से संपर्क किया और स्कूल के प्रबंधक से संपर्क करने के बाद गलत जांच करते हुए शिकायत पर झूठी आख्या लगा दी, जबकि स्कूल मान्यता के मानक पूरे नहीं कर रहा है। फिर भी शिक्षा विभाग स्कूल पर मेहरवानी कर रहा है।

गलत जांच करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
शिकायतकर्ता ने डीएम से मांग की है, इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएं साथ ही शिक्षा विभाग के जिन अधिकारियों ने गलत जांच दिखाकर झूठी आख्या लगाई है। उनपर भी कार्रवाई की जाएं। क्यों कि उन्होने भी शिक्षा विभाग को गुमराह किया है।

क्या बोले बेसिक शिक्षा मंत्री
मैनपुरी के बेवर में विद्यालय को मानको को ताक पर रखकर प्राथमिक विद्यालय की मान्यता प्रदान करने के मामले की जानकारी नहीं है, साथ ही शिकायत पर झूठी आख्या लगाने की भी जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच कराने के आदेश देकर जांच कराई जाएगी, जांच में जो भी तथ्य सामने आयेंगे, उनके अनुसार मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी, अगर स्कूल मान्यता के मानक पूरे नही करता है तो मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई कराई जाएगी।- संदीप सिंह, बेसिक शिक्षा मंत्री लखनऊ।

फोटो परिचय- 01- मानकविहीन प्रेमादेवी शिक्षा सदन स्कूल।
फोटो परिचय- 02- संदीप सिंह बेसिक शिक्षा मंत्री।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *