Breaking News
September 7, 2026 1:28 pm
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

हॉस्पिटल मालिक की पत्नी की चेन लूट ले गए बदमाश 10 सेकेंड में किया खेल

 

आलम खान

झांसी । दिन दहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने 10 सेकेंड में हॉस्पिटल मालिक की पत्नी की चेन छीन ली। अपनी मेड के साथ वह पैदल ही मंदिर जा रही थीं। बाइक सवार दो बदमाश आए और आगे कुछ दूरी पर मोड़ के पास जाकर खड़ हो गए। जैसे ही हॉस्पिटल मालिक की पत्नी बगल से निकलीं वैसे ही एक बदमाश ने झपट्टा मारकर चेन छीन ली और फरार हो गए।

घटना शुक्रवार दोपहर नवाबाद थाना क्षेत्र के वीरांगना नगर की है। इसका वीडियो आज सामने आया है। हॉस्पिटल मालिक की पत्नी के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी चेक किए। जिसमें बदमाश चेन छीनकर भागते नजर आ रहे हैं।

सतीश कुमार गुप्ता ग्लोबल हॉस्पिटल के मालिक हैं। वीरांगना नगर के बी ब्लॉक में उनका मकान है। उनकी पत्नी अंजना गुप्ता (50) शुक्रवार दोपहर में करीब एक बजे अपनी मेड मालती के साथ मंदिर जा रही थीं। घर से करीब 150 मीटर दूर पहुंची थीं तभी बाइक से दो बदमाश आए। बाइक उनके बगल में लगा दी, पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से चेन छीन ली और फरार हो गए अंजना गुप्ता ने बताया कि चेन के साथ मेरी चुनरी भी खिंच गई। मुझे कुछ समझ नहीं आया कि क्या हुआ। मेरे हाथ-पैर ढीले हो गए। मैंने गला देखा तो चेन नहीं थी। मेरे पैरों की सर्जरी हुई थी, इसके चलते मैं दौड़ नहीं पाई। चिल्लाई तो आसपास के लोग आ गए। फिर 112 पर कॉल लगाई तो पुलिस पहुंची। घर के लोग भी आ गए। झपटा मारने से मेरे चेहरे और गले पर लगे बदमाश के नाखून से चोट आ गई थी।

बिना नंबर की बाइक पर थे बदमाश

घटना के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की जांच की। जिसमें घटनास्थल के पास लगे एक कैमरे में पूरी घटना रिकॉर्ड थी। वीडियो में दिख रहा है कि पहले बदमाश अंजना गुप्ता को ओवरटेक कर आगे निकल जाते हैं। थोड़ी दूर बाइक मोड़कर रुकते हैं और फिर धीरे-धीरे आगे आते हैं।

अंजना के बगल में बाइक रोकते हैं और पीछे बैठा बदमाश गले में झपट्टा मारकर चेन तोड़ लेता है। इसका बाद बदमाश फरार हो गए। बदमाशों की काले रंग की बाइक पर नंबर नहीं था। बाइक चला रहे बदमाश ने हेलमेट लगा रखा था। जबकि पीछे बैठे बदमाश ने तौलिए से चेहरा छुपा लिया।
ऐसे लोगों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए

अंजना ने कहा- बदमाशों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। चेन मेरी शादी की निशानी थी। मुझे बदमाशों से चेन वापस दिलाई जाए।

मामले में सीओ सिटी रामवीर सिंह का कहना है कि केस दर्ज कर लिया है। फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *