Breaking News
June 3, 2026 12:01 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

हनुमान मंदिर गेट का ताला तोड़ चोला चढ़ाने पर विवाद,फायरिंग में एक घायल

लाइसेंसी राईफल से एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर की फायरिंग
15 दिन पहले एक पक्ष ने मंदिर में डाल दिया था ताला
मंगलवार दूसरे पक्ष ने ताला तोड़ चढ़ा दिया 

आलम खान 

कोंच। हनुमान मंदिर गेट पर लगे ताले को तोड़कर चोला चढ़ाने को लेकर हुए दो पक्षों के विवाद ने तूल पकड़ा तो बात फायरिंग तक पहुंच गई। इसमें एक युवक जख्मी हो गया जिसे सीएचसी में भर्ती कराया गया। गांव में स्थिति को सामान्य बनाने को लेकर पुलिस बल तैनात किया गया। घटना की खबर सुन पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंचे।
मंगलवार को नदीगांव थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले शिवनी बुजुर्ग में एक मंदिर में 15 दिन पहले डाले गए ताले को तोड़कर चोला चढ़ाने पर हुआ विवाद बड़ा बन गया।15 दिन पहले गांव के ही रामेश्वर चौबे ने मंदिर में ताला डाल दिया था।आज 11 फरवरी को गांव के ही रहने वाले लालजी पटेल ने मंदिर गेट पर लगे ताले को तोड़कर चोला चढ़ा दिया।ये खबर रामेश्वर चौबे को लगी तो उसे नागवार गुजरा। कुछ समय बाद उसके मकान के सामने से लालजी पटेल का भाई देवेन्द्र पटेल निकला तो रामेश्वर चौबे ने उसे रोक विवाद शुरू कर दिया।देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप धारण किया और मामले ने तूल पकड़ा तो दोनों पक्षों के तमाम लोग आमने-सामने आ गए और उनमें भिंड़त हो गई। मारपीट से बात नहीं बनी तो किसी ने फायरिंग कर दी। फायरिंग में एक युवक देवेन्द्र पटेल पुत्र गणेश राम उम्र 40 वर्ष घायल हो गया। गांव में इस घटना की खबर सुन नदीगांव थाने की पुलिस थाना प्रभारी दिव्य प्रकाश तिवारी भी पहुंच गए। सूचना पर सीओ डा देवेन्द्र कुमार पचौरी भी घटना स्थल पर पहुंचे और एक-एक बिंदु पर जांच पड़ताल की।इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है पुलिस स्थति पर नजर रखे हुए हैं।

मंदिर की आठ वीघा जमीन पर सबकी नजर
कोंच। शिवनी बुजुर्ग में जिस हनुमान मंदिर गेट पर ताला जड़ देने पर विवाद हुआ दरअसल इस मंदिर के नाम आठ वीघा जमीन है।इसी पर सबकी नजर है। और दोनों पक्ष मंदिर पर अपने अपने वर्चस्व को लेकर तनाव बना हुआ है।
क्या बोले जिम्मेदार
शिवनी बुजुर्ग में मंदिर में ताला लगा दिया गया था उसे खोल चोला चढ़ाने पर विवाद हुआ गांव के ही रामेश्वर चौबे ने ताला डाल दिया था।आज भी उसकी लाइसेंसी राईफल से फायरिंग की गई है। एक युवक घायल है पुलिस वैधानिक कार्यवाही कर रही है।

डा देवेन्द्र कुमार पचौरी
सीओ कोंच

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *