Breaking News
July 18, 2026 4:48 am
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

जालौन पुलिस का वारंटियों के खिलाफ अभियान, 21 वारंटी गिरफ्तार

एसपी डा दुर्गेश कुमार के निर्देशन में चला अभियान
कोंच में 10 वारंटी और जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से 11 वारंटी दबोचे गए

आलम खान/ के के शर्मा ।

जालौन। पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में एक ही दिन में 21 वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर दुर्गेश कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान में यह सफलता मिली। इस अभियान में सबसे ज्यादा सफलता कोंच कोतवाली पुलिस को मिली। जिन्होंने 9 वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया।
जिले के विभिन्न थानों में हुई गिरफ्तारी में सिरसा कलार, कदौरा, कोटरा और आटा पुलिस ने 2-2 वारंटी अपराधियों को गिरफ्तार किया। वहीं कालपी, डकोर और कैलिया पुलिस ने 1-1 वारंटी की गिरफ्तारी की। कौंच कोतवाली द्वारा सबसे ज्यादा वारंटी गिरफ्तार किए गए।अपराधियों में उमाशंकर, धर्मवीर, दयाशंकर, प्रदीप यादव, अंजनी, अरुण कुमार, मेवालाल और शिवराम सिंह शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, इन सभी अपराधियों के खिलाफ पहले धारा-82 के तहत कार्रवाई की गई थी, लेकिन ये पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहे थे। विशेष अभियान के दौरान इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

कोंच पुलिस ने पूरी रात की छापामारी

कोंच कोतवाली क्षेत्र के अलग-अलग क्षेत्रों से पुलिस ने शनिवार की पूरी रात छापामारी अभियान चलाया और नौ वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। सभी गिरफ्तार वारंटी काफी समय से अदालत में गैर हाजिर चल रहे थे जिसके चलते मुकदमों के निस्तारण में देरी हो रही थी। अदालत ने सभी के वारंट जारी किए तो पुलिस एक्शन मोड में आ गई। और फरार वारंटियों को धरदबोचा।

कोंच पुलिस ने इन वारंटियों को किया गिरफतार

1. उमाशंकर कोच उम्र करीब 55 वर्ष

2. धर्मवीर कौंच उम्र करीब 50 वर्ष

3. दयाशंकर कोंच उम्र करीब 52 वर्ष

4. प्रदीप यादव कोच उम्र करीब 30 वर्ष

5. अंजनी कोच उम्र करीब 50 वर्ष

. अरूण कुमार कोंच

7. मेवालाल कोंच उम्र 70 वर्ष

8. शिवराम सिंह कोंच उम्र 60 वर्ष

9. प्रदीप यादव कोच उम्र करीब 30

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *