Breaking News
October 18, 2026 10:43 am
News
स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशनप्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपतिकानपुर में गांधी जयंती पर ‘महासफाई’ या सिर्फ ढिंढोरा? तस्वीरें खोल रही हैं अभियान की पोल!विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट, रॉबिन हुड आर्मी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया शिविरवाहन पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी से जुड़े 02 अभियुक्त गिरफ्तारदुष्कर्म के दोषी बबुन्दर को 10 वर्ष का सश्रम कारावासगोल्डी मसाले फैक्ट्री में लगा मेगा स्वास्थ्य कैंप, 1500 श्रमिकों की हुई जांचतिलियाकोट में एक मां अपने बेटे की सलामती को लेकर परेशानटीसीआई फाउंडेशन ने सूर्या होटल में आयोजित किया सामुदायिक जागरूकता कार्यक्रमसर्विस रोड पर ट्रक-डंपरों का कब्जा, जिम्मेदारों की नजर क्यों नहीं?

घर के आंगन में खेल रही थी मासूम बच्ची, पानी के टब में गिरी थम गई सांसें

मां का ध्यान काम करने में,पानी के टब में डूबकर बच्ची की हुई मौत

आलम खान/फैशल खान
जालौन ।जनपद के कदौरा थाना क्षेत्र अन्तर्गत आने वाले ग्राम रामसौंधी में डेढ़ साल की बच्ची की पानी से भरे टब में डूबने से मौत हो गई। बच्ची अपनी मां के पास खेल रही थी। मां घर के काम में बिजी हो गई। इसी दौरान बच्ची टब के पास पहुंच गई। खेलते-खेलते बच्ची का संतुलन बिगड़ गया और वह टब में जा गिरी। और उसकी सांसें थम गई।
कुछ देर बार जब मां टब के पास पहुंची तो वहां बच्ची का शव देखकर चीख पड़ी। आवाज सुनकर आसपास के लोग इकठ्ठा हो गए। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना ही शव को दफन कर दिया।

घटना शनिवार दोपहर कदौरा थाना क्षेत्र के राम सौंधी गांव की है। गांव में सीताराम अहिरवार अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। परिवार में पत्नी रीना के अलावा 4 बच्चे हैं। इनमें डेढ़ साल की सारती के अलावा दो बेटियां काजल (15), आरती (10) और बेटा कल्लू (8) हैं। रीना घर के बाहर बैठकर बर्तन धो रही थी। तभी सारती पानी से भरे एक बड़े टब के पास पहुंच गई और खेलने लगी।
रीना किसी काम से घर के अंदर गई। तभी बच्ची का संतुलन बिगड़ गया। वह सीधे टब में उल्टा जा गिरी। कुछ देर बाद जब रीना लौटी तो सारती को पानी में पड़ा देख चीख पड़ी। शोर सुनकर परिवार के बाकी लोग दौड़े। बच्ची को लेकर भागते हुए अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

टब में मुंह के बल गिरी बच्ची

परिवार वालों ने बताया कि कपड़े धुलने का टब करीब दो फीट गहरा था, जिसमें करीब 25 लीटर पानी आता है। टब में गिरने के बाद बच्ची के नाक और मुंह से पानी सीधे पेट और लंग्स में भर गया। जब तक बच्ची की मां घर से बाहर आई, बच्ची का सांसें थम चुकी थीं। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी।

न रिपोर्ट दर्ज कराई, न अस्पताल से आया मेमो

थाना प्रभारी प्रभात सिंह ने बताया, परिवार ने कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज कराई है और न ही अस्पताल से कोई मेमो आया है। पुलिस अपने स्तर पर जानकारी जुटा रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    स्पष्टीकरण एवं खेद प्रकाशन

    प्रो. सुधांशु पांड्या को कुलपति का अतिरिक्त प्रभार देने संबंधी खबर में हुई त्रुटि पर स्वतंत्र हित अखबार ने जताया खेद स्वतंत्र हित संवाददाता कानपुर। स्वतंत्र हित अखबार में 15…

    प्रो. सुधांशु पांड्या बने सीएसजेएमयू के प्रति कुलपति

    स्वतंत्र हित  विपिन सागर कानपुर। छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू), कानपुर में प्रो. सुधांशु पांड्या को प्रति कुलपति नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद वह विश्वविद्यालय में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *