Breaking News
June 6, 2026 1:19 am
News
एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षणकानपुर सेंट्रल स्टेशन की लिफ्ट में फंसे 18 यात्री, दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला गयाघरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त आपूर्ति, उपभोक्ता न हों परेशान: डीएसओमहाराजपुर में कांग्रेस की पदयात्रा से बढ़ी चुनावी सरगर्मीकंज के पेड़ पर 15 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

अवैध रूप से बिजली विभाग के कार्यों में स्टीमेट के बिना हुए बड़े गड़बड़ी का मामला

डीपी और ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग में बड़े घोटाले का खुलासा
अश्वनी श्रीवास्तव
चित्रकूट। भरतकूप पावर हाउस क्षेत्र के ग्राम गोंडा राष्ट्रीय राजमार्ग में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें बिजली विभाग के कार्यों में बड़े पैमाने पर अवैधता और घोटाले का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, बिना स्टीमेट के एक बिजली ट्रांसफार्मर और डीपी (डिस्ट्रीब्यूशन प्वाइंट) को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान में शिफ्ट किया गया है। इस पूरे घोटाले में एसडीओ (सुपरिटेंडेंट इंजीनियर ऑफिस) का नाम भी सामने आ रहा है।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि आकांक्षा सिंह के नाम पर कनेक्शन लिया गया और फिर एक डीपी को बिना किसी आधिकारिक अनुमति के, नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए दूसरी जगह पर ट्रांसफार्मर और डीपी को शिफ्ट कर दिया गया। आरोप है कि इस प्रक्रिया में एसडीओ ने न सिर्फ विभागीय नियमों की अनदेखी की है इसके बाद एक ट्रांसफार्मर को भी फर्जी तरीके से परिवर्तित कर दिया गया, जिससे एसडीओ ने बडी मात्रा में सुविधा शुल्क लिया है।इस अवैध ट्रांसफार्मर शिफ्टिंग का खुलासा होते ही ग्राम गोंडा और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया है। यह काम पूरी तरह से बिजली विभाग की लापरवाही और मिलीभगत का परिणाम है। विभागीय अधिकारियों ने न सिर्फ सरकारी धन का अपव्यय किया, बल्कि आम जनता को भी बिना किसी स्टीमेट के अवैध रूप से प्रभावित किया।इस पूरे मामले में एसडीओ द्वारा की गई इस घपलेबाजी पर अधिकारियों द्वारा क्या कार्यवाही की जाएगी। अब यह सवाल उठ रहा है कि इस घोटाले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, और किस तरह से यह अवैध कार्य पूरे क्षेत्र में हुआ है।

  • Related Posts

    एक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

    स्वतंत्र हित/ पंकज दुबे  कानपुर नगर। कमिश्नरेट पुलिस ने एक करोड़ 27 लाख रुपये की साइबर ठगी के मामले में बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुंबई से एक आरोपी को…

    बेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्न

    के.के.चतुर्वेदी  औरैया/बेला। शनिवार सुबह करीब 11 बजे थाना परिसर में आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *