Breaking News
September 3, 2026 1:43 pm
News
कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौतपीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉपसरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र ही नहीं बल्कि प्रदेश में अलग पहचान रखते हैं विधायक राजेश्वर सिंह18 दिन बाद कानपुर पहुंचा मर्चेंट नेवी अधिकारी सागर गुप्ता का पार्थिव शरीरहरित पुस्तकालय: ज्ञान, पर्यावरण और भविष्य का नया संगमउन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तार

सात्विकता, सौंदर्य, और सृजन शीलता का प्रतीक है‌ बसंत पंचमी

 

एस .बी. आर . एन. एकेडमी मस्ती पुर में धूमधाम से मनाया गया बसंत पंचमी का उत्सव

 एस. बी.सिंह

लखनऊ। लखनऊ जनपद की ग्राम पंचायत मस्ती पुर‌ में स्थित एस‌. बी.आर.एन.एकेडमी में हर्षोल्लास के साथ बसंत पंचमी का उत्सव मनाया गया। स्कूल के छात्र/ छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना लोगों के आकर्षण का केंद्र रही। छात्र, छात्राओं ने माँ सरस्वती के चरणों में पुष्प अर्पित किया। बसंत पंचमी ज्ञान ,भक्ति, और सात्विकता,शुभता, प्रकाश और आत्मिक जागरण का पर्व भी है। विद्यालय में शिक्षा के लिए अनवरत कार्य करने वाली श्रीमती नम्रता यादव के कुशल निर्देशन में शिक्षण कार्य के चलते विद्यालय निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर है तथा‌ ‌ क्षेत्र के कमजोर और निर्धन परिवार के बच्चों को‌ नि:शुल्क शिक्षा भी प्रदान कर रहा है। विद्यालय की सहायक ‌‌‌अध्यापिका अमृता सिंह के मृदुभाषी एवं सुशासन के चलते छात्र/छात्राएं अनुशासित रहकर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। शिक्षिका शिवानी पटेल, साधना शर्मा, लक्ष्मी, कोमल शर्मा, आंशी पाल, माया चौरसिया, नेहा सिंह, श्रीकान्ती वर्मा, संज्ञा विश्वकर्मा, नैंसी विश्वकर्मा,ने भी सरस्वती माता के चरणों में पुष्प अर्पित किया । इस अवसर पर प्रबंध तंत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले शुभम सिंह यादव ने अपने शब्दों में कहा कि यदि जीवन में बसंत का आगमन हो जाय तो जीवन उस नये पेड़ के पत्ते जैसा हो जाता है जो अपने पुराने पत्तों को झाड़ कर नये पात धारण करता है। बसंत पंचमी सरस्वती आराधना का महान पर्व है। मधुमय जीवन के लिए ज्ञान और विद्या की देवी सरस्वती मानव जीवन के हर पक्ष पर गहरा असर डालती है। धर्म, अध्यात्म, संस्कृति में सरस्वती का खास महत्व है। बसंत पंचमी सात्विकता, सौंदर्य और सृजन शीलता का प्रतीक है । विद्यालय के प्रबंधक एस. बी.सिंह ने भी पुष्प अर्पित कर सरस्वती मां की बंदना की। । विद्यालय की शिक्षिकाओं ने छात्र/ छात्राओं को मिठाई वितरित की।

  • Related Posts

    कानपुर में प्लेन क्रैश, दोनों पायलटों की मौत

    विपिन सागर ब्यूरो कानपुर कानपुर / गंगा किनारे एक विमान हादसे की घटना सामने आई है। हादसे में विमान में सवार दोनों पायलटों की मौत हो गई है। सूचना मिलते…

    पीएसी स्टेट बैंड 35 वीं वाहिनी द्वारा जनेश्वर मिश्र व डा० राममनोहर लोहिया पार्क में देश भक्ति की धुनों की हुई शानदार प्रस्तुति पॉप

    स्वतंत्र हित/ राहुल तिवारी लखनऊ। पीएसी के महानिदेशक अलोक सिंह के निर्देशानुसार बुधवार को स्वतन्त्रता दिवस सप्ताह के पावन पर्व के अवसर पर जनमानस में देशभक्ति, राष्ट्रीयता एवं कर्तव्यपरायणता की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *