Breaking News
July 21, 2026 3:27 pm
News
उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापिततेज रफ्तार टैक्टर ने कार में मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायलसिकंदरपुर में महाराणा प्रताप की स्मृति में निकाली गई भव्य विशाल रैली, उमड़ा जनसैलाबएक करोड़ 27 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, मुंबई से आरोपी गिरफ्तारबेला थाना परिसर में बकरीद को लेकर पीस कमेटी की बैठक संपन्नअवैध किडनी ट्रांसप्लांट रैकेट में पुलिस को बड़ी सफलता, दो और आरोपी गिरफ्तारकानपुर में ‘न्याय बंद, अत्याचार चालू’…?नशे में धुत चालक की रफ्तार का कहर:जाम और अतिक्रमण की शिकायत पर एसडीएम ने किया निरीक्षण

बार एसोसिएशन उन्नाव के वार्षिक चुनाव टालने पर बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने दिए सख्त निर्देश

संतोष अवस्थी 
उन्नाव ।बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव को लेकर इस समय काफी गहमा गहमी चल रही है पिछले चुनाव का कार्यकाल 31 दिसंबर को समाप्त हो गया है और आगामी वार्षिक चुनाव के लिए प्रत्याशी कमर कस चुके हैं। लेकिन वर्तमान अध्यक्ष के ऊपर आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू हो गया है।
आज इसी क्रम में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेन्द्र बहादुर सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान अध्यक्ष ने एल्डर कमेटी को बरगलाकर और धमकाकर चुनाव मार्च में कराने के लिए तिथि तय की है जो सर्वथा अनुचित है चुनाव अपने तय समय पर ही होना चाहिए।
इस सम्बन्ध में प्रत्याशी महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने आदेश भी आज की तारीख में जारी किया है कि चुनाव नियत समय में ही कराया जाए।
महेंद्र बहादुर सिंह ने वर्तमान अध्यक्ष के ऊपर यह भी आरोप लगाया कि वह मनमाना रवैया अपना रहे हैं और कई सदस्यों का चंदा निजी विरोध के कारण नहीं जमा करवा रहे हैं।
प्रेस वार्ता के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी महेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि वर्तमान अध्यक्ष द्वारा पद एवं पैसे के लोभ में बार संघ की गरिमा एवं छवि को धूमिल किया जा रहा है। इससे पूर्व भी कई बार इनके द्वारा एल्डर कमेटी के सदस्यों को धमकाया व अपमानित किया जा चुका है।
उन्होंने यह भी बताया कि बार अध्यक्ष जो स्वयं बार काउंसिल के सदस्य का चुनाव लड़ रहे हैं वह बार काउंसिल के आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं जिसके कारण बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश ने उनके विरुद्ध सख्त आदेश पारित किया है।आखिर में उन्होंने अधिवक्ता बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बार एसोसिएशन के चुनाव में अध्यक्ष पद पर विजई हुआ तो बार एसोसिएशन में पूरा समय देकर अधिवक्ताओं के सम्मान की लड़ाई लडूंगा तथा होने वाले चुनाव समय से हो इसकी लड़ाई लड़कर अधिवक्ता बंधुओं के हित की रक्षा करूंगा।पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ता रघुराज यादव, सीताराम वर्मा, सुरेश कुमार यादव और रोहित कुमार आदि काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    उन्नाव के एआरटीओ दफ्तर में फर्जीवाड़े का ‘बम…

    निष्कासित कर्मचारी के आरोपों से मचा हड़कंप.. स्वतंत्र हित/संवाददाता उन्नाव। अगर एक निष्कासित कर्मचारी के आरोपों में जरा भी सच्चाई है तो उन्नाव का एआरटीओ कार्यालय केवल ड्राइविंग लाइसेंस जारी…

    नो वेंडिंग जोन से हटाए गए 19 पथ विक्रेता,पालिका ने वेंडिंग जोन में किया प्रतिस्थापित

      स्वतंत्र हित संवाददाता मो०बारिश कन्नौज/गुरसहायगंज /शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्देश्य से नगर पालिका प्रशासन ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की पालिका…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *